Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आईपीएस अधिकारी ने किया पुलिस पोस्ट का निरीक्षण


बोकारो। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और चास के सहायक पुलिस अधीक्षक वेदांत शंकर ने चास अनुमंडल के बरमसिया व बनगढियां ओपी का निरीक्षण किया और व्यवस्था को और सुदृढ बनाने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस को अपने व्यवहार को शालीन बनाने पर भी उन्होंने जोर दिया।
सहायक पुलिस अधीक्षक ने कार्ययोजना के तहत बरमसिया ओपी एवं बनगड़िया ओपी का निरीक्षण के दौरान ओपी में संधारित अभिलेखों और पंजियों का अवलोकन किया और इनकी समीक्षा करते हुए लंबित अभिलेखों के संधारण को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। परिसर के रख-रखाव और साफ-सफाई का जायजा लेते हुए उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। इस दौरान ओपी में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से मिलकर उनकी समस्याओं और कठिनाइयों को भी सुना। सभी को निर्देशित किया गया कि आम जनता के साथ सदैव शिष्ट, विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और जिम्मेदारी से करें। जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था व प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai