Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

12 को हुई कातिलाना हमला के मामले में सात साल की सजा

बोकारो। कातिलाना हमले के एक मामले में बारह आरोपियों को सात साल की सश्रम कैद और पांच पांच हजार के जुर्माने सजा दी गयी है। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम फहीम किरमानी की अदालत ने यह आज सुनाई और जुर्माना नहीं अदा करने पर छह माह की कैद की अतिरिक्त सजा होगी।
अदालत ने इस मामले में जिसे सजा सुनायी है। उसमें कसमार के मोहम्मद शाहिद अंसारी, शेखावत उर्फ सहावत अली अंसारी, मोहम्मद रिजवान अंसारी, इस्माइल अंसारी, मोहम्मद शौकत अंसारी, नसीम उर्फ वसीम अंसारी, शेर मोहम्मद अंसारी, मो. फिरोज अंसारी, कौसर अली, तौकीर उर्फ तौकीर अंसारी, साहजन उर्फ सहजावन अंसारी और छोटे लाल अंसारी शामिल हैं। नौसाल पुराने इस मामले में यह सजा सुनाई गयी है। कसमार थाना क्षेत्र के गर्री निवासी जुबेदा खातून ने कसमार थाना प्रभारी के समक्ष बयान दर्ज कराया था 25 सितंबर 2017 की रात्रि लगभग 11 बजे शाहिद अंसारी कुछ लोगों के साथ उनके घर आया और बोला कि कल तुम लोग गर्री का घर छोड़कर सपरिवार भाग जाओ, वरना जान से मार कर तबाह कर देंगे। इसके बाद दूसरे दिन मेरे देवर कलीम अंसारी के घर पर जमीन की पंचायती करने के बहाने मेरे पति जैनुल आबेदीन को बुलाया गया। वहां पहुंचते ही शेखावत अंसारी, रिजवान अंसारी, इस्माइल अंसारी, वसीम अंसारी, तौकीद अंसारी, शेर मोहम्मद अंसारी, अजीमुद्दीन अंसारी, तस्लीम अंसारी, फिरोज अंसारी, कौशर अंसारी, समशूल अंसारी, तौकीर अंसारी, सहजन अंसारी, छोटेलाल अंसारी, जलील अंसारी सहित अन्य 10-15 लोग जो अपने साथ तलवार, टांगी, लोहे की रॉड, लाठी-डंडा बोलेरो गाड़ी में छुपा कर रखे थे, जान मारने की नीयत से हमला कर दिया।

आरोप है कि इस दौरान अभियुक्तों ने घर में घुसकर बदसलूकी करने का प्रयास किया। विरोध करने पर जैनुल आबेदीन, आलम अंसारी, हदीस अंसारी, कलाम अंसारी, हुसैन अंसारी, करीमुन निशा, मुख्तारुन निशा, शहजाद अंसारी सहित कई लोगों को मारकर जख्मी कर दिया। शेखावत अंसारी द्वारा घर में रखा बक्सा तोड़कर 50 हजार रुपये, मोबाइल एवं गले का सोने का चेन छीन लेने का भी आरोप है। इस बयान के आधार पर कसमार थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोप पत्र समर्पित होने के बाद मामला स्थानांतरित होकर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी के न्यायालय में आया। न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद सिंह ने बहस की।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai