

बोकारो। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरों के भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने बोकारो के कथारा एरिया के गोविन्दपुर में पहुंच कर रंगे हाथ सीसीएल के दो कर्मचारियों को अठारह हजार की रिश्वत लेते पकड़ा और अपने साथ लेकर लौट गया। गोविन्दपुर परियोजना कार्यालय के ये दोनों क्लर्क हैं और एक सेवानिवृत कर्मचारी रसूल जमा को उसके अंतिम निपटारा के एवज में रिश्वत मांग रहे थे और लगातार दौड़ाकर परेशान कर रहे थे। सात महीने पहले सेवानिवृत हुए रसूल जमा ने रिश्वत मांग रहे लिपिकों को रिरूवत देने की वजाय उनके भ्रष्ट आचरण की जानकारी सीबीआई को दी। उनकी शिकायत पर सीबीआई ने अपना जाल फैलाया और जैसे ही अठारह हजार की रिश्वत लेकर दोनों खुश हा रहे थे। तभी इसयी समय का इंतजार कर रही सीबीआई ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया और उनके चेहरे की खुशी गायब कर दी। सीसीएल कथारा एरिया के गोविंदपुर परियोजना कार्यालय से पकडे़ गये सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को सीबीआई अपने संग लेकर लौट गयी। केवल अठारह हजार की रिश्वत ने उन दोनों को सीबीआई की जाल में उलझा कर जेल की यात्रा करा दी। सीबीआई की इस औचक काररवाई ने अफरा तफरी मचा दी।
