Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रवीण कुमार होंगे सेल के नये डायरेक्टर वित


बोकारो।स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नए निदेशक (वित्त एवं लेखा) पद के लिए प्रवीण कुमार के नाम की सिफारिश की गई है।पब्लिक एंटरप्राइजेस सिलेक्शन बोर्ड ने 21 सितम्बर 2026 को हुए इंटरव्यू के बाद उनके नाम का चयन किया है। इससे पहले तक सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा के पास ही डायरेक्टर फाइनेंस का अतिरिक्त प्रभार था। प्रवीण कुमार वर्तमान में भिलाई स्थित सेंटर में जनरल मैनेजर (फाइनेंस) के पद पर कार्यरत हैं। बोकारो से उनका गहरा नाता रहा है। वे बोकारो के ही मूल निवासी बताए गए हैं। प्रवीण कुमार ने साक्षात्कार में शामिल लोगो को कडी टक्कर दी और फिर कामयाबी हासिल की।
पीईएसबी ने इस पद के लिए आयोजित साक्षात्कार में जिन लोगो को बुलाया था। उसमें अरूप मुखर्जी, कार्यकारी निदेशक (आंतरिक लेखापरीक्षा), एसएआईएल, प्रजेश चंद्र मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं परिसंपत्ति), समुद्री सेवा सेल, प्रमोद कुमार चोखानी, मुख्य महाप्रबंधक (आंतरिक लेखापरीक्षा), भिलाई इस्पात संयंत्र, सेल, सुदर्शन कालरा, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त), सेल, वरदराजन अयंगर, मुख्य महाप्रबंधक, सेल,हफीक कुमार साय, सीजीएम (आंतरिक लेखा परीक्षा), सेल, विकास शौनक, महाप्रबंधक (एफ एंड ए), सेल, प्रवीण कुमार, महाप्रबंधक,सेल, सुनील कुमार गोयल, कार्यकारी निदेशक (वित्त), भारतीय रेलवे वित्त निगम लिमिटेड, व शुभदीप सेन, मुख्य वित्तीय अधिकारी एवं महाप्रबंधक (वित्तीय एवं राजस्व), गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड शामिल थे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai