
बोकारो। बोकारो पुलिस साईबर अपराध के खिलाफ एक्शन के लिए कितनी तत्पर है और किस तरह से एक्ट करती है इसका जायजा लेने के लिए बोकारो के एसपी नाथू सिंह मीणा के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पवन कुमार ने साईबर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त जन शिकायत, लंबित अनुसंधान, साईबर फ्रॉड मामले में गोल्डन पीरियड में 1930 पर रिपोर्टिंग, खाता फ्रीज मामले की शीघ्र सुनवाई, पीड़ितों को समय पर पैसा वापस दिलाना, सक्रिय साईबर क्रिमिनल्स पर छापेमारी व गिरफ्तारी, समन्वय पोर्टल के सूचना पर ठोस कार्रवाई, पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सभी ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे – समन्वय, नेटग्रिडए एमआरएम व जी आरएम पोर्टल, तकनीकी शाखा का अधिकतम इस्तेमाल एवं डॉयल 1930 का अधिकतम प्रचार- प्रसार करने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। आज की तकनीक के दौर में साईबर अपराध की तेजी से हो रही घटनाओं मं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए त्वरित एक्शन लेने की जरूरत पर भी बल दिया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएसपी मुख्यालय ने हाल के दिनों में बोकारो पुलिस द्वारा साईबर के कई मामलो में त्वरित कार्रवाई की चर्चा की गयी और अपने एक्शन को तेज रखने पर जोर दिया गया ताकि गोल्डेन पीरियड के मामले में पुलिस के एक्शन से पीड़ितों को राहत दिलाई जा सके। सभी साईबर फ्रॉड के मामले मंे समयबद्ध कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक ने साईबर थाना को ज्यादा एक्टिव करने का बीड़ा उठाया है ताकि अपराध हो तो एक्शन भी तत्काल हो सके। पीडितों को तुरंत न्याय मिले व उनके खाता से फ्रॉड के रूप में स्थानांतरित किए गए पैसे जल्द वापस हो सके इसको लेकर भी पुलिस को गंभीर होने की जरूरत बतायी गयी।
