

बोकारो। बोकारो के नया मोड़ की चाय दुकान में किसी बात को लेकर उत्पन्न विवाद में हुई मारपीट के मामले में दोनों ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच कर जेल भेज दिया है। चाय दुकान के पास दो गुटों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी, जिसके संबंध में दोनों पक्षों के द्वारा दिए गए आवेदन पर पर कांड दर्ज किया गया था। सिटी थाना में कांड 205/2026 आवेदक सनोज कुमार और सिटी थाना कांड 206/26 अमित कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने छापेमारी कर बी एन एस की धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/117(2)/109/303(2)/352/351(2)/62/140 के तहत दर्ज कांड संख्या कांड सं0- 205/2026 में सेक्टर आठ के रहनेवाले राहुल शर्मा उम्र 34 वर्ष पिता विजय शर्मा और सेक्टर चार के रहनेवाले शुभम कुमार दास उर्फ बाबू हंटर को गिरफतार किया है। जबकि बीएनएस की धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/117(2)/109/303(2)/352/351(2)/62/140 के तहत दर्ज कांड संख्या 206/26 में सेक्अर आठ के रहनेवाले जितेन्द्र कुमार यादव को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। इस कांड के अन्य आरोपियों को पुलिस ने पकउ़ने का अभियान तेज कर दिया है। इधर सिटी थाना के ही एक अन्य कांड 168/26 जो बीएनएस धारा 126(2)/115(2)/117(2)/118(2)/109/351(2)/352/3(5) के तहत दर्ज है उसमें वांछित जय प्रकाश सिंहको भी पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।
