Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय टाटानगर ने जीती 37वीं युवा संसद प्रतियोगिता

बोकारो। केन्द्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग की ओर से बोकारो में दो दिनों तक चली युवा संसद प्रतियोगिता में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय टाटानगर की टीम ने 37वीं संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता में बाजी मार ली। बोकारो के केन्द्रीय विद्यालय नंबर एक में चली इस प्रतियोगिता में रांची संभाग के 8 केंद्रीय विद्यालयों के 480 विद्यार्थियों ने लिया भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य यू. जे. कुमार की देखरेख में इ सका आयोजन बेहद ही सफल रहा। इसमें रांची संभाग के 8 केंद्रीय विद्यालयों के 480 विद्यार्थियों एवं 41 एस्कॉर्ट शिक्षकों ने भाग लिया। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता के दोनों दिन चार चार विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति देकर संसदीय ज्ञान की समझ दिखाई, वहीं अपनी तार्किक क्षमता, संसदीय संस्कार, गतिविधियों के जरिए संसदीय कार्यवाही को जीवंत बनाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति से अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य यू. जे. कुमार ने अतिथियों का पौधा भेंट कर ‘ग्रीन वेलकम’ किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण अध्यक्ष तथा के.वि.सं. रांची संभाग की सहायक आयुक्त सुजाता मिश्रा एवं पीएम श्री के.वि. पतरातू के प्राचार्य गौतम प्रियदर्शी सदस्य के रूप में शामिल रहे।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त सुजाता मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन एवं मर्यादित संसदीय संवाद का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण मंच है। मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के अध्यक्ष बिरंची नारायण ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए लोकतंत्र एवं संसद की कार्यप्रणाली से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा संसदीय कार्यवाही की बारीकियों से अवगत कराया।

प्रतियोगिता में पीएम श्री के.वि. टाटानगर ने प्रथम स्थान हासिल कर अपना झंडा बुलंद किया। पीएम श्री के.वि. रामगढ़ कैंट ने द्वितीय तथा पीएम श्री के.वि. हिनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रतिभागी विद्यालय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा दो विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

समापन समारोह में पीएम श्री के.वि. पतरातू के प्राचार्य गौतम प्रियदर्शी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय प्रतियोगिता का गरिमामय समापन हुआ

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai