
मशाल से मंच पर छिटकी आग, सांसद विधायक जलने से बचे, बड़ा हादसा टला
धनबाद। धनबाद में आज बड़ा हादसा टल गया। आग की चपेट में धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो और उनका विधायक भाई श़त्रुघ्न महतो समेत कई लोग आते आते बाल बाल बच गये और बड़ा हादसा टल गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की सेवा के 25 साल के मनाये जा रहे सेवा सकंल्प जश्न में आज अफरा तफरी ही मच गयी। लेकिन संयोग से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग की घटना के वक्त मुस्तैद लोगों ने आग से छिटकी चिन्गारी को बुझा दिया गया। धनबाद के सरायढेेला जगजीवन नगर में भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान हाथ में जलता हुआ मशल थामकर धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो उचक उचक कर मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के सिल्वर जुबली सफर पर अपनी बाईट दे रहे थे।

उनके ठीक पीछे उनके विधायक भाई शत्रुघ्न महतो सांसद के बगल में ं धनबाद के विधायक राज सिन्हा समेत कई महत्वपूर्ण नेता व कार्यकर्त्ता मंच पर मौजूद थे। तभी सांसद के हाथ में रखे जलते हुए मशाल से आग का शोला छिटका और सांसद के बगल में पीछे में मंच पर खड़े लोगों पर गिर पड़ा और फिर मच गयी अफरा तफरी । मच गया हंगामा। आग की चिंगारी से विधायक शत्रुध्न महतो की शर्ट जल उठी। अफरा-तफरी मच गई। लेकिन कार्यकर्ताओं ने तुरंत आग बुझा दी। विधायक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन एक चिंगारी ने जश्न के माहौल में थोड़ी देर तक खलल डाल दी। बहरहाल एक बड़ा हादसा लोगों की सूझबूझ से टल गया और कार्यक्रम जो मोदी जी को लेकर आयोजित हुआ था वह अपने मुकाम पर पहुंच गया।
