Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी में सांसद बैद्यनाथ राम को संरक्षक बनकर शामिल होने का दिया न्यौता


उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। राज्य सभा सांसद बैद्यनाथ राम को राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहेे कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के प्रतिनिधिमंडल को संरक्षक बनकर इसमे शािमल होने का न्यौता दिया गया है। कबडड़ी एसोसियेशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित की जानेवाली प्रतियोगिता के आयोजन समिति के अध्यक्ष झारखण्ड विधान सभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक और विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उनसे भेंट की और सासद श्री राम को आगामी 27 से 30 दिसम्बर 2026 तक बोकारो में आयोजित होने वाले 36वीं राष्ट्रीय सब जुनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2026 के संरक्षक के रूप में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। श्री राम को अवगत कराया गया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान देश के सभी राज्यों के बालिका खिलाड़ियों के साथ साथ कई अर्जुना अवॉर्डी और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। सांसद ने अपनी उपस्थिति आयोजन समिति के संरक्षक के रूप में होने की स्वीकृति देते हुए आयोजन को हर संभव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया ।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai