

उड़ान न्यूज ब्यूरो
बोकारो। बोकारो के लिए रविवार 1 नवंबर का दिन खास होगा। बोकारो के सेक्टर एक में बोकारो स्टील प्लांट व डालमिया सीमेन्ट भारत लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से संचालित दीक्षा में इन हाउस नेशनल इंडस्ट्रियल एग्जिविशन कम सेमिनार नाईस में बोकारो के औद्योगिक संभावनाओं,विकास और बोकारो में प्रस्तावित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क एवं इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पर चर्चा होगी, लोगों के लिए इसके क्या फायदे होंगे और झारखंड व देश के विकास में इनकी क्या उपयोगिता होगी इस पर चर्चा की जायेगी। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क एवं इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विषयक सेमिनार का उदघाटन होगा। कार्यक्रम में औद्योगिक संभावनाओं की तलाश के साथ-साथ महिला उद्यमी हार्ट भी लगाया जाएगा,जिसमें भारी संख्या में महिलाएं अपना उत्पाद का प्रदर्शन करेंगी, गांव की भी महिलाएं भी हिस्सा लेंगी और गांव में चलायी जा रही आर्थिक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी। इस सेमिनार को सफल बनाने के लिए आयेाजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में सेमिनार के बैनर का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी और तरसेम सिंह को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने चास में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की और गुरु गोविंद सिंह के नाम पर ही डाल्टनगंज, धनबाद, बोकारो और पंजाब में स्कूलों की स्थापना की। समाज में शिक्षा का अलख जगाने और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए उनके योगदान को यादगार गनाए रखने के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा। नाईस में हर व्यक्ति की इन्ट्री निःशुल्क होगी। आयोजन समिति ने लोगों से बोकारो के विकास के इस मैराथन प्रयास में शामिल होने की अपील की है। इस बैठक में मुख्य रूप से दीक्षा के प्राचार्य उमेश प्रसाद, उप प्राचार्य प्रभात कुमार सिंह,एमएसएमई एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि भूषण,उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह जग्गी,सदस्य कंप्यूटर इंजीनियर अभिजीत कुमार बिट्टू, मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च सेंटर के निर्देशक सूरज कुमार ,दीक्षा के शिक्षक परमेश्वर महतो उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर प्रकाश कुमार करेंगे।

