Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष के.एल. गुप्ता के निधन से रेल मजदूर आंदोलन को लगा धक्का


उड़ान न्यूज ब्यूरो
धनबाद। पूर्वाेत्तर रेलवे में ट्रेड यूनियन आंदोलन के महानायक, एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के केंद्रीय अध्यक्ष तथा ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के विभिन्न पदों पर रहकर रेलकर्मियों के अधिकारों की आवाज बुलंद करनेवाली आवाज अब हमेशा के लिए उस वक्त खामोश हो गयी जब इलाज के क्रम में के.एल. गुप्ता का निधन हो गया।

ईसीआरकेयू के धनबाद मंडल के मीडिया प्रभारी एन के खवास ने दिवंगत के.एल. गुप्ता को त्याग, निष्ठा, ईमानदारी और संघर्ष की एक प्रेरणादायक मिसाल बतलाया । उनकी मानें तो उन्होंने अपना पूरा जीवन रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा,उनके हितों एवं कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उनके निधन से भारतीय रेलवे का मजदूर आंदोलन, विशेषकर पूर्वाेत्तर रेलवे का कर्मचारी परिवार,एक अनुभवी अभिभावक, कुशल मार्गदर्शक और समर्पित श्रमिक नेता से वंचित हो गया है। उनका निधन ट्रेड यूनियन जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव, अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन,एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ.पी.शर्मा,श्री नेताजी सुभाष ओम प्रकाश सोमेन दत्त धनबाद मंडल के मीडिया प्रभारी एन के खवास धनबाद मंडल के सभी शाखा मंत्री,अध्यक्ष हमारे सभी रेल ने श्री के.एल. गुप्ता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से रेलवे कर्मचारी यूनियन ने अपना एक अनमोल साथी, कुशल नेतृत्वकर्ता और संघर्षशील मार्गदर्शक खो दिया है। उनका योगदान और रेलकर्मियों के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके द्वारा दिखाए गए संघर्ष और एकजुटता के रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai