नई दिल्ली (Nursing Course After 12th Arts). सीबीएसई, आईएससी, यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा खत्म होने वाली है. बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 खत्म हो चुकी है. 12वीं आर्ट्स विषय से बोर्ड परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स के पास करियर ऑप्शन की कमी नहीं होती है (Career Options after 12th Arts). ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी लेकिन 12वीं आर्ट्स स्टूडेंट्स नर्सिंग विषय से भी पढ़ाई कर सकते हैं.
आर्ट्स विषय से 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स हॉस्पिटैलिटी, एयर होस्टेस, फ्लाइंग अटेंडेंट, टीचिंग, मीडिया जैसे कई क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं (Career Options after 12th). आर्ट्स विषय से 12वीं पास करने के बाद स्टूडेंट्स नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लेकर ANM और GNM कोर्स की पढ़ाई भी कर सकते हैं. लोगों के बीच धारणा है कि नर्सिंग करने के लिए साइंस विषय का बैकग्राउंड होना चाहिए, जोकि गलत है. जानिए 12वीं आर्ट्स से पढ़ाई करने के बाद नर्सिंग कोर्स में एडमिशन कैसे मिलेगा.
Nursing Course After 12th Arts: आर्ट्स के बाद लें नर्सिंग कोर्स में एडमिशन
नर्सिंग प्रोफेशन में हाई लेवल की स्पेशलाइजेशन और समझ की जरूरत होती है (Nursing Courses after 12th Arts). आर्ट्स से 12वीं की पढ़ाई कर चुके स्टूडेंट्स ऑग्जीलियरी नर्सिंग मिडवाइफ (ANM) और जनरल नर्सिंग मिडवाइफ (GNM) डिप्लोमा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. इंडियन नर्सिंग काउंसिल भारत में नर्सों और नर्सिंग एजुकेशन की रेगुलेटरी अथॉरिटी है. यह काउंसिल ANM और GNM के नर्सिंग डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए स्टैंडर्ड भी सेट करती है.
ANM Course: एएनएम कोर्स क्या है?
एएनएम का फुल फॉर्म ऑग्जीलियरी नर्सिंग मिडवाइफ है (ANM Full Form). यह सहायक नर्स और मिडवाइफ होती हैं (ANM Job Profile). एएनएम 2 सालों का डिप्लोमा कोर्स है. इसमें 6 महीने की इंटर्नशिप अनिवार्य रूप से करनी होती है. एएनएम कोर्स की सालाना फीस करीब 10,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच होती है (ANM Course Fees). अगर आप भी एएनएम नर्सिंग कोर्स करना चाहते हैं तो जानिए इसके लिए जरूरी योग्यता और उम्र सीमा.
ANM Eligibility Criteria: एएनएम कोर्स एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
ANM कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट की आयु 31 दिसंबर को या उससे पहले तक 17 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है (ANM Eligibility Criteria). इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए अंग्रेजी के साथ आर्ट्स के साथ 10+2 आर्ट्स से पास होना अनिवार्य है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल द्वारा आयोजित 10+2 आर्ट्स और साइंस परीक्षा में पास स्टूडेंट्स भी इसमें दाखिला ले सकते हैं.
GNM Course: जीएनएम कोर्स क्या है?
जीएनएम का फुल फॉर्म जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी है (GNM Full Form). यह भी एक डिप्लोमा कोर्स होता है. इसकी पढ़ाई करने के बाद आपको हॉस्पिटल व अन्य चिकित्सा संस्थानों में बतौर नर्स नौकरी मिल सकती है (Nurse Jobs). GNM डिप्लोमा कोर्स 3.5 साल का होता है. इस अवधि में 6 महीने की इंटर्नशिप को भी शामिल किया गया है. जीएनएम कोर्स की फीस 20,000 रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच होती है. फीस आपके संस्थान पर निर्भर करती है (GNM Course Fees).
GNM Eligibility Criteria: जीएनएम कोर्स एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
जीएनएम कोर्स में दाखिला लेने के लिए अंग्रेजी के साथ 10+2 या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड के क्वालिफाइंग एग्जाम में पास होना अनिवार्य है (GNM Eligibility Criteria). इस नर्सिंग डिप्लोमा कोर्स के लिए अंग्रेजी में कम से कम 40% मार्क्स प्राप्त करना भी जरूरी है. सीबीएसई बोर्ड/ किसी मान्यता प्राप्त से वोकेशनल स्ट्रीम-हेल्थ केयर साइंस में 40% मार्क्स हासिल करने वाले योग्य उम्मीदवार भी नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें? तुरंत पढ़ लें काम की खबर
CBSE परीक्षा में मिलेंगे पूरे 80 नंबर, इन बातों का रखें ध्यान, बन जाएंगे टॉपर
.
Tags: Career Guidance, Career Tips, Nursing College
FIRST PUBLISHED : March 8, 2024, 15:07 IST
