Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Ind vs Eng: सीरीज का पहला ओवर डालने उतरे बेन स्टोक्स, रोहित को समझ नहीं आई गेंद, हो गए बोल्ड, देखें वीडियो

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले जा रहे पांचवे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. रोहित शर्मा ने इस दौरान शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपना शतक 154 गेंदों में पूरा किया. हालांकि, रोहित अपनी पारी को आगे नहीं ले जा सके. वह 103 रन बनाकर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की गेंद पर आउट हो गए.

बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ इस सीरीज में एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं की थी. लेकिन पांचवे टेस्ट के दूसरे दिन गेंदबाजी करने आए और छा गए. दरअसल, बेन ने पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को चलता कर दिया. रोहित शर्मा को गेंद समझ नहीं आई और वह बोल्ड हो गए. रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 162 गेंदों में 103 रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान रोहित ने 13 चौके और 3 छक्के लगाए.

मैदान पर लौटे महेंद्र सिंह धोनी, IPL 2024 के लिए प्रैक्टिस करते आए नजर, देखें वीडियो

Ind vs Eng: रोहित शर्मा ने शतक जड़ते ही कर ली गावस्कर की बराबरी, एक सेंचुरी का इंतजार, टूटेगा रिकॉर्ड

62वें ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित अपना विकेट दे बैठे. इस तरह रोहित दूसरे दिन के खेल का पहला शिकार हुए. शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भी 72.99 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 137 गेंद पर शतक पूरा किया. उनकी इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. यह शुभमन का 25वां टेस्ट मैच है. उन्होंने इन 25 मैचों में 4 बार शतक बनाया है. भारतीय टीम ने अब तक 100 से ज्यादा रन की लीड ले ली है. देखना होगा कि पहली इनिंग में भारत का स्कोर कहां तक जाता है.

Tags: Ben stokes, India Vs England, Rohit sharma

Source link

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *