Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मठ के पुजारी ने महिला के साथ किया घिनोना काम, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरू. कर्नाटक पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण मामले में कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में एक मठ के पुजारीऔर उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी कुनिगल तालुक गांव में स्थित सुप्रसिद्ध मठ का मठाधीश है. पुजारी पर आरोप है कि उसने मठ परिसर के अंदर नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया.

सूत्रों के मुताबिक, तुमकुरु साइबर पुलिस स्टेशन में अपने खिलाफ दर्ज हुई शिकायत के बाद आरोपियों ने भी काउंटर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि पुजारी ने त्वचा रोग के उपचार कराने के लिए कपड़े उतारे थे, इस बीच कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और उस पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया. पुजारी ने अपनी शिकायत में 6 लोगों पर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है.

हालांकि, मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस जांच में सामने आया है कि नाबालिग लड़की का पुजारी ने यौन शोषण किया था, जिसके बाद आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है.

Source link

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *