Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धनबाद रेल मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान,लाखों का जुर्माना वसूला


धनबाद। बेटिकट यात्रियों को धरने पकड़ने के लिए रेलवे ने अपने अभियान को तेज कर दिया है और रेल प्रशासन जहां लोगों को बैद्य टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक कर रहा है, वहीं बिना टिकट यात्रा करनेवाले यात्रियों से जुर्माना भी वसूल रहा है। धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान के दौरान धनबाद मंडल में 514 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 4 लाख 40 हजार पांच सौ सतहत्तर रूपए जुर्माना के रूप में वसूला गया। मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान बेटिकट पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा।टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह देता है तथा यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध करता हैं।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai