Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवसः ईएसएल स्टील की शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास की पहल


बोकारो। लोगों की समृद्धि और पृथ्वी के लिए साक्षरता थीम पर इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का कार्यक्रम वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड ग्रुप की कपंनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने आयोजित किया। कंपनी ने इसी थीम के अनुरूप झारखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, प्रारंभिक बाल विकास, छात्रवृत्ति और कौशल विकास के अवसरों को बढ़ाने के अपने प्रयास को आगे बढ़ाया है। सीखने के बेहतर परिणाम, विद्यार्थियों को सहयोग और रोजगार क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित विभिन्न पहलों के माध्यम से ईएसएल दूरदराज के क्षेत्रों के बच्चों एवं युवाओं को उनकी शिक्षा और करियर के सपनों को पूरा करने में मदद कर रहा है।
कंपनी की प्रमुख पहल ‘प्रोजेक्ट शिक्षा’ के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में झारखंड के छह लर्निंग रिसोर्स सेंटर के माध्यम से 598 विद्यार्थियों को लाभ मिला। इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। इसी का नतीजा है कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जबकि 77.5 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की।
कंपनी नंद घर केंद्रों के माध्यम से प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा को भी लगातार बढ़ावा दे रही है और वित्त वर्ष 2025-26 में इन केंद्रों से 737 बच्चे लाभान्वित हुए। कंपनी ने झारखंड में 150 नंद घरों के संचालन में अपनी भूमिका निभायी है। वर्तमान में गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा एवं बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए 12 नंद घर केंद्रों की निगरानी की जा रही है।शिक्षा के क्षेत्र में ईएसएल की प्रतिबद्धता डिजिटल लर्निंग तक भी विस्तारित है। झारखंड में वेदांता आसस विद्यालय की शुरुआत से अब तक 1,700 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच बनी है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में 1,100 से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिला। इस पहल के तहत बोर्ड परीक्षाओं में लगातार 100 प्रतिशत सफलता दर बनी हुई है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर और सहयोगपूर्ण सीखने का वातावरण मिल रहा है। इस अवसर पर कंपनी के सीईओ सह पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कार्यक्रम में अपने विचार जारी करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किसी व्यक्ति के भविष्य को नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के भविष्य को बदलने की शक्ति रखती है। झारखंड में कंपनी प्रतिबद्ध हैं कि बच्चों और युवाओं को सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के सही अवसर मिलें। प्रोजेक्ट शिक्षा, वेदांता आस विद्यालय छात्रवृत्ति और कौशल विकास के माध्यम से किए जा रहे हमारे प्रयास इस विश्वास को दर्शाते हैं कि हर बच्चे और हर युवा को सपने देखने, सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai