Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ओएनजीसी के प्लाट पर कब्जा, एनर्जी क्राइसिस गहराया

Aandolan
प्रशांत
बोकारो। नियोजन का सवाल, रैयतों का आंदोलन, और मंडराने लगा काल। इसी के साथ क्षेत्रीय और राष्ट्रीय ऊर्जा संकट का खतरा गहरा गया है। यह मामला है बोकारो जिला के गोमिया खुद गड्ढा स्थित ओएनजीसी कोलवेड मीथेन गैस कलेक्टिंग स्टेशन का। देश के अति महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री ऊर्जा गैस गंगा पाइपलाइन से सीधे जुड़े हुए इस प्लांट के इस संकट के कारण स्थानीय उद्योग, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ‘गेल’ की सप्लाई के साथ-साथ ऊर्जा गंगा पाइपलाइन से जुड़े कई राज्यों के उद्योगों, सीएनजी स्टेशन और घरेलू पीएनजी आपूर्ति पर भी सीधा असर पड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। ऊर्जा संकट बड़े पैमाने पर सामने आ सकता है इस तरह की स्थिति पैदा हो गई है। आंदोलन स्थानीय रैयतो ने अपने नियोजन की मांग को लेकर शुरू किया है और इस प्लांट के गेट को सुबह से जाम कर पूरी तरह से इस प्लांट पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस आंदोलन की वजह से नाइट शिफ्ट के कर्मचारी अंदर ही फंसे रह गए और प्लांट के भीतर सुरक्षा और संचालन में तैनात कर्मियों की शिफ्ट नहीं बदली जा सकी, जिसकी वजह से प्लांट के अंदर संवेदनशील स्थिति बनी हुई है। चुकी यह प्लांट प्रेशराइज्ड गैस संयंत्र है, इसलिए थके मांदे कर्मियों से काम करने को लेकर सुरक्षा का बड़ा खतरा मंडराने लगा है। रैयतों ने आंदोलन शुरू कर गेट जाम के साथ ही धरना शुरू कर दिया है, आंदोलनकारियों की वजह से प्लांट पर उनका कब्जा हो गया है और जल्द ही इस गतिरोध को दूर नहीं करने का मतलब बड़े पैमाने पर एनर्जी क्राइसिस का खतरा को न्यौता देना होगा,ऐसा खतरा मंडराने लगा है।पुलिस के अधिकारी मजिस्ट्रेट और अन्य जवान मौके पर पहुंच गए हैं। आंदोलनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन आंदोलनकारी अपने नियोजन के मसले को लेकर सीधा-सीधा आश्वासन और सीधी कार्रवाई चाहते हैं। ओएनजीसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है की झारखंड सरकार के गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन में इस परिसर को झारखंड राज्य संरक्षित स्थान अधिनियम के तहत प्रतिबंधित घोषित किया है और यहां पर किसी भी तरह के आंदोलन की इजाजत नहीं है,लेकिन आंदोलनकारियों ने अपने सवाल को लेकर इस प्रतिबंधित क्षेत्र को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है, जाम कर दिया है और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिन्हें समझाने और हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और अमला लगा हुआ है फिलहाल इस आंदोलन की वजह से संकट गहराया हुआ है और जो कर्मचारी रात में काम करने अंदर गए हैं वह अब भी अंदर ही फंसे हुए हैं। ऐसे लोगों के जरिए प्लांट के नियमित और सुरक्षित संचालन खतरनाक हो सकता है। ऐसा खतरा मंडराने लगा है। संकट गहराने लगा है। चूंकि यह प्लांट प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा पाइपलाइन की सप्लाई से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस सप्लाई चैन पर भी संकट उत्पन्न होने के आसार है और इसकी वजह से गेल ,ऊर्जा गंगा पाइपलाइन से जुड़े अन्य राज्य, सीएनजी स्टेशन ,घरेलू पीएनजी आपूर्ति पर भी बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्लांट के बंद होने का खतरा भी उत्पन्न होने लगा है । फिलहाल
इस आंदोलन ने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय ऊर्जा संकट को गहरा दिया है और एक बड़ा एनर्जी क्राइसिस की स्थिति पैदा हो गई है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai