
गंगेश पाठक
बोकारो। मिथिला सांस्कृतिक परिषद् की ओर से साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित मैथिली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. ब्रजकिशोर वर्मा मणिपद्म की जयंती मनायी गयी और इस मौके पर मैथिली कवि सम्मेलन का आयोजन मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल परिसर के विद्यापति सभागार में हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धिनाथ नाथ झा, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गणेश चन्द्र झा, परिषद के निदेशक मंडल सदस्य कृष्ण चंद्र झा, मिथिला सांस्कृतिक परिषद् के महासचिव नीरज चौधरी, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार झा, सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्देशक अरुण पाठक, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के उपाध्यक्ष बटोही कुमार, संयुक्त सचिव व इस कार्यक्रम के संयोजक सुनील मोहन ठाकुर, मिथिला महिला समिति की अध्यक्ष पूनम मिश्रा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर साहित्यकार मणिपद्म की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उ न्हें श्रद्धा से याद किया गया। परिषद् के महासचिव नीरज चौधरी ने मैथिली साहित्य को समृद्ध बनाने में मणिपद्म जी के अवदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से मणिपद्म जयंती पर वर्ष 1990 से लगातार साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। परिषद् अपने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संवर्धन के लिए सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धिनाथ झा को परिषद की ओर से मिथिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कवि डॉ रणजीत कुमार झा ने साहित्यकार बुद्धिनाथ झा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मैथिली महाकाव्य ऊं महाभारत के रचयिता वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धिनाथ झा साहित्य की हर विधा में पैठ रखते हैं। उनकी पहचान एक कुशल रंगकर्मी व देश स्तर के मंच संचालक के रूप में भी है। समारोह में कवयित्री कल्पना झा की काव्य पुस्तक हसरतों के बीच का विमोचन भी किया गया। साहित्यलोक के संयोजक अमन कुमार झा ने इस काव्य पुस्तक की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस कविता संग्रह में कवयित्री कल्पना झा ने प्रायः हर रस की कविताओं के माध्यम से अपनी काव्य प्रतिभा का परिचय दिया है। मुख्य वक्ता बुद्धिनाथ झा ने अपने संबोधन में मणिपद्म के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्रज किशोर वर्मा मणिपद्म बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और अद्भुत प्रतिभा के साहित्यकार थे। लोक गाथाओं पर आधारित उनके कई उपन्यास काफी चर्चित हुए। उनकी अन्य विधा की रचनाएं भी प्रशंसित हुईं। मणिपद्म की रचनाएं सामाजिक सरोकार से ओतप्रोत हैं। वर्ष 1973 में उन्हें उपन्यास नैका बनिजारा के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
दूसरे सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धिनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित मैथिली कवि सम्मेलन में कवि-कवयित्रियों ने मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत विभिन्न रस की कविताएं व गीत सुनाकर देर शाम तक श्रोताओं को आनंदित किया। कवयित्री कल्पना झा,कवि धनंजय कुमार दास ने मैथिली गुदगुदी, डॉ रणजीत कुमार झा , गंगेश कुमार पाठक ने अरुण पूनम चौधरी भुटकुन झा सुनील मोहन ठाकुर विजय शंकर मल्लिक ने अपनी एक मैथिली कविता के माध्यम से मणिपद्म को याद किया,बुद्धिनाथ झा ने कविता कालजयी रचतै सुनाकर.सबकी प्रशंसा पायी। मंच संचालन सुनील मोहन ठाकुर व धन्यवाद ज्ञापन परिषद के उपाध्यक्ष श्रवण कुमार झा ने किया। इस अवसर पर श्रीमोहन झा, विजय कुमार झा, मिहिर कुमार झा राजू, अविनाश झा अवि, शंभु झा, सुदीप कुमार ठाकुर, गोविन्द कुमार झा, विजय कुमार मिश्र अंजु, विश्व नाथ झा, दुर्गा नंद झा, गणेश झा, अशोक झा, मनोज झा, अरविंद कुमार मिश्र, शिव शंकर झा, बिनोद झा, विश्वनाथ गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
0 गंगेश पाठक
