Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धनबाद रेल मंडल में मेगा टिकट चेकिंग, 456 यात्री पकड़े गये बेटिकट


धनबाद। रेल की मुफ्त में सवारी कर रेलवे को नुकसान पहुंचानेवाले बेटिकट यात्रियों की धर पकड़ के लिए रेलवे ने मेगा चेंकिंग अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट मेगा टिकट चेकिंग अभियान दिन-रात चलाया गया और इस जांच अभियान के दौरान 456 यात्रियों को पकड़ा गया,जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस अभियान के दौरान ऐसे यात्रियों से 3 लाख 35 हजार 580 रूपए जुर्माने के रूप में वसूले गये। जुर्माना वसूलने के बाद पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। धनबाद रेल मंडल ने साफ कर दिया है कि बेटिकट यात्रा करनेवाले लोगों के खिलाफ निरंतर चेकिंग अभियान जारी रहेगा। धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने तथा को उसी श्रेणी में यात्रियों से यात्रा का अनुरोध करता है जिस श्रेणी का टिकट उनके पास है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai