Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एस ई रेलवे आद्रा मंडल और ईसीआर धनबाद मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह, शपथ ग्रहण एवं नुक्कड़ नाटक का मंचन

उड़ान न्यूज ब्यूरो

धनबाद/आद्रा। सतकर्ता जागरूकता अभियान के तहत पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे के क्रमशः धनबाद व आद्रा मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 आरम्भ हुआ। इस जागरूकता सप्ताह का विषय है के समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा। इसी थीम पर आद्रा मंडल रेल प्रबंधक मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन डीआरएम कार्यालय मे किया गया। जिसमे मंडल कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के किसी भी रूप से दूर रहने का संकल्प लिया। इसी तरह पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल कार्यालय में आज से शुरू होकर एक नवम्बर तक चलाए जानेवाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत आज अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओ.पी.) मुकेश कुमार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के अनुपालन की शपथ दिलायी गई। धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जन संपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया है कि शपथ के साथ भ्रष्टाचार के किसी भी रूप से दूर रहने का संकल्प लिया गया है।
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में सतकर्ता जागरूकता सप्ताह की शुरूआत के मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक/लघु नाट्य प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से ईमानदारी, नैतिक आचरण, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति के महत्व को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।

यह जागरूकता कार्यक्रम आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्य इकाइयों एवं अन्य कार्यालयों में भी आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेल कर्मचारियों एवं आमजन को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य रेलवे में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता की संस्कृति को सुदृढ़ करना तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य वातावरण को बढ़ावा देना है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai