Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

असरदार पुलिसिंग की कवायद में रात में एस पी उतरे सड़क पर

0 अजय अश्क

बोकारो के नये पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने पदभार के बाद पहले जिले की चौहदी मापी। फिर पुलिस अधिकारियों को अपने ंसंग बैठाकर बताया की उन्हें क्या पसंद है और जनता की अपेक्षा पर कैसे खड़ा उतरना है। बोकारो पुलिस मुख्यालय में अपराध संगोष्ठी के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को उनका दायित्व समझाया और व्यवहार कैसा होना चाहिए बताया। फिर असरदार पुलिसिंग पर जोर दिया और अब उनकी बातों को मातहतों ने कितना तबज्जो दिया है,उसकी जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने रात मे सडक पर उतर कर पुलिस के काम की औचक जांच कर दी। पुलिस अधीक्षक ने रात्री गस्ती में तैनात पेट्रोलिंग पार्टी एवं रक्षक राइडर के जवानों का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जवानों की सतर्कता, ड्यूटी निष्पादन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फिर नसीहत दी। रात्रि गश्ती के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की और इस तरह उन्होंने समझा दिया है की अगर आदेश का उल्लंघन का मामला और कर्तव्य पालन में लापरवाही हुई तो फिर बर्दाश्त नहीं होगी। बोकारो के नये पुलिस अधीक्षक यह संदेश देना चाह रहे हैंं की पुलिस आमजन की सेवा के लिए है और इसमें कोताही किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगी। अगली बार कब कहां और किस पुलिस पोस्ट, थाना पुलिस के आफिस और पेट्रंोलिंग दस्ते की जांच हो जायेगी कहा नहीं जा सकता। इसलिए सभी हो जाएं सतर्क। सावधान। ऐसा आगाह कर एस पी चल दिए अपने अगले गंतव्य के लिए।

 

 

 

 

 

 

SP SARAK PAR

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *