Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कस्टम हायरिंग सेंटर एवं सॉयल टेस्टिंग डिवाइस का उद्घाटन

बोकारो। गांवों में खुशहाली लाने व किसानो के जीवन स्तर को बेहतर करने के मकसद से वेदांता ई एस एल स्टील लिमिटेड ने अपनी विशेष पहल के साथ प्रोजेक्ट  बाडी के तहत चास के कुंवरपुर,में कस्टम हायरिंग सेंटर एवं सॉयल टेस्टिंग डिवाइस का उद्घाटन किया। यह पहल नावार्ड के सहयोग से ग्रामीण सेवा सस्थान के जरिए धरातल पर उतर रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं बोकारो की उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार। कार्यक्रम में कंपनी के सीईओ रवीश वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों,अतिथियों, किसानों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। अतिथियों ने वेदांता ईएसएल स्टील द्वारा प्रोजेक्ट वाडी के अंतर्गत विकसित “मॉडल फार्म” का भी अवलोकन किया, जिसका उद्देश्य आधुनिक एवं सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है।  इस अवसर पर बताया गया की नवस्थापित कस्टम हायरिंग सेंटर किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण एवं मशीनरी उपलब्ध कराएगा। इससे छोटे एवं सीमांत किसानों को भूमि तैयारी, बुवाई, सिंचाई एवं फसल कटाई जैसे कार्यों के लिए आधुनिक तकनीक का लाभ मिल सकेगा। और इसका उनकी खेती कार्य पर अच्छा असर दिखेगा। सॉयल टेस्टिंग डिवाइस किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता एवं पोषक तत्वों जैसे एनपीके, पीएच वैल्यू और ऑर्गेनिक कंटेंट की वैज्ञानिक जांच में सहायता करेगा। इससे किसान अपनी भूमि की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का उपयोग कर सकेंगे, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।

 

इस अवसर पर कंपनी के सीईओ व पूर्णाकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा कि वेदांता ईएसएल स्टील की सोचं है की किसानों को आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना ग्रामीण विकास की दिशा में बेहद आवश्यक है। प्रोजेक्ट वाडी के जरिए कंपनी की ओर से  किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने, सतत कृषि को बढ़ावा देने और ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य को पूरा सहयोग देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनका मानना है की कस्टम हायरिंग सेंटर एवं सॉयल टेस्टिंग डिवाइस किसानों को बेहतर उत्पादकता एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने में मदद करेंगे। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय मेला प्रमुख,सचिन्द्र कुमार बरियार, सेल के पूर्व ईडी राजीव कुमार,डीडीएम,नाबार्ड सुरैना राजन, सिविल डिफेंस, बोकारो डॉ. एस.पी. वर्मा , बोकारो स्टील प्लांट के पूर्व अधिकारी ए के सिन्हा जिला परिषद सदस्य सुषेन रजवार, मुखिया विदेशी रजवार पिंटू लाल जीएसएस और कंपनी के सीएसआर प्रमुख कुणाल दरिपा आदि मौजूद थे।

 

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *