Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रिश्वत के पैसे से बकरा खरीद ने निकला, ए सीबी ने दबोच लिया

बकरीद का पर्व मनाने के लिए कुर्बानी का बकरा खरीदने निकला पुलिस का एक ए एस आई भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते का शिकार हो गया और पहुंचा दिया गया हथकडी से जकड़ कर जेल। केवल पांच हजार की लालच में नप गया बालीडीह थाना का ए एस आई याकूब अंसारी। मकदुमपुर के मोहम्मद मोनाजिर हसन के तेरह डिसमिल जमीन के मामले की जांच के एवज में खर्चा पानी की माग करते हुए बालीडीह थाना के एएसआई याकूब ने दवाब बना दिया था। फिर मामला ए सी बी के अपर पुलिस महानिदेशक तक पहुंचा। जमीन को लेकर शिकायत कई जगहांे पर दी गयी थी। जिसे जांच के लिए बालीडीह थाना भेजा गया था। इसी की जांच के लिए उसने खर्चा पानी मांगा और पांच हजार के लिए दवाब बना दिया था। फिर यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक थाना धनबाद में ंदर्ज हुआ और एसीबी की एक टीम मामले की जांच के लिए बोकारो आयी। बकरीद के लिए बकरा का इंतजाम करने के लिए याकूब को मोनाजिर के तौर पर बकरा नजर आने लगा था। लेकिन उसे हलाल करने के पहले ही याकूब को एसीबी ने धर दबोचा। उसे नयामोड़ के एक फल दुकान के पास उस वक्त रंगेहाथ दबोच लिया गया, जब खर्चा पानी क ेनाम पर उसने पांच हजार पकड़ा। गिरफतार याकूब को लेकर टीम धनबाद लौट गयी।RISWATKHOR ASI ARREST

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *