बोकारो में सूक्ष्म रक्षा उपकरण उत्पादन केन्द्र खोलने की भी मांग
बोकारो। बोकारो का एयरपोर्ट जिसे उड़ान योजना के तहत उड़े देश का हर नागरिक के मकसद से तैयार किया गया है, से उड़ान सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर झारखड भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को ज्ञापन सौंपा। बोकारो दौरे पर आए केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ से कुमार अमित ने पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष डा सुरेन्द्र राज के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ में एयरपोर्ट ऑथारिटी से सम्बंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर इस एयरपोर्ट की अब तक की प्रगति की जानकारी ली। कुमार अमित ने बोकारो स्टील प्लांट के ख़ाली और अनुपयोगी पड़े भवनो में लघु एवं सूक्ष्म स्तर के रक्षा उपकरणों के उत्पादन की इकाई शुरू करने की मांग की। इस मांग पर केन्द्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर समुचित पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सिन्ह, विक्रम पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, जिला मंत्री मनोज ठाकुर, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष विनोद महतो, एस सी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राकेश राम, मुकेश राय, प्रकाश कुमार, मंतोष यादव, धनराज चौधरी, लालबाबू, चन्द्रप्रकाश आदि भी उपस्थित थे।

