0 अजय अश्क
ये हैं भाजपा की विधायक रागिनी सिंह। आप तो पहचानते ही हैं, ये किसी परिचय का मोहताज नहीं। अमूमन कायदे से पेश आने वाली विधायक रागिनी सिंह अचानक से अलग तेवर में दिखीं। वे बेहद उखड़ी उखड़ी थीं। उन्होंने दिनदहाड़े कोयले की डकैती देखी और दिन में ही गाड़ियों को लोड करने की तैयारी भी देखी। इन्होंने कोयले का काला कारोबार देखा और इस बड़े पैमाने पर तो एकाबरगी हत्थे से उखड़ गयीं। और गुस्से से भरकर जीएम को जमकर कोसा।उसी गड्डे में डाल देनेी की बात कही जिसे प्रबंधन के इशारे पर ही अवैध उ त्खनन के लिए बना दिया गया है। सुना आपने, विधायक जी के बोल। हां बिलकुल ठीक सुना गड्डे में गाड़ दिया जायेगा। उसी गड्डे में जिसे कोल माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए प्रबंधन ने अवैध तरीके से बनाने की छूट दे रखी है। प्रबंधन की अनदेखी और मिली भगत से ये गडड्डे कोयला के अवैध उत्खनन की राह आसान कर धनबाद में कोयला माफियाओं की जडे़ मजबूत कर रहे हैं। विधायक रागिनी सिंह अचानक से पहुंच गई थीं भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अंगार पथरा पहाड़ी के भूं धसान का जायजा लेने। यहां उन्होंने पिछले काफी समय से चल रही ंभूधंसान का जायजा लिया। इसी दौरान उन्हें अवैध खनन के लिए बनाए गए कई कोयला खदान के मुंहाने दिख गये। फिर दिख गया हजारों बोरियों में भरकर जमा किया गया कोयले का बड़ा स्टॉक। यहां काले हीरे की लूट व डकैती को खुलेआम देखकर फिर तो चढ़ गया उनका गुस्सा उनके सिर पर। तत्काल जीएम को फोन मिलाया। एरिया के जीएम को वास्तविकता बतायी और अपनी नाराजगी दिखाई। विधायक की बात पर जीएम ने कहा कि जो स्टॉक जमा है ,उसे कल उठवा लिया जायेगा। इस जवाब को सुनकर रागिनी सिंह विफर उठीं। उन्होंने कहा कि तत्काल गड्डा भरने का काम करें और जो कोयला चुराकर जमा किया गया है उसे वापस खदान में ले जाएं । विधायक मोबाइल के स्पीकर पर बात कर रहीं थी। उन्हें दूसरी ओर से जो जवाब मिला, उससे वे विफर उठीं। और फिर उन्होंने जिस तरह से एरिया के महाप्रबंधक को हडकाया एक आपने उसकी बानगी देख ही ली है।
विधायक के तेवर से मानों एकबारगी सोया हुआ भारत कोकिंग कोल लिमिटेड का प्रबंधन जाग पड़ा। आनन फानन में डंफर भेजा गया। पे लोडर लाया गया और उस कोयले को जिसको मार्केट पहुंच कर कोयला माफिया की तिजोरी को खुशहाल करना था, वह कोयला वापस कोलियरी पहुंच गया। पर प्रबंधन की सुस्ती, सुरक्षा की लचर व्यवस्था, कोयले की तस्करी को देखकर भी आंखें मूंदे रहने की मजबूरी, कोल माफिया के सामने नतमस्तक होने की मजबूरी या फिर उसे सहयेाग देने की विवशता ने विधायक को अंदर से ऐसा उबाल दिया की वे गुस्से से तमतमा उठीं और फिर नसीहत देते और जीएम की फजीहत करते हुए पूरी तरह से हडकाया। और यहां तक कह दिया की अवैध सुरंग व गड्डे भरने में लापरवाही हुई तो उन्हें इन्ही गड्डों में दफन कर दिया जायेगा। आग बबूला हुई विधायक ने जीएम को बहुत कुछ कहा।
विधायक इस मामले को लेकर विधान सभा में भी सवाल उठाने की धमकी दे गयीं। उन्होंने कोयला तंत्र को निशाने पर लिया। और कई तरह से भारत कोकिंग कोल प्रबंधन को घेरा, निशाना साधा। कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार है तो बाघमारा में कोयला चोरों का गठबंधन है जिसमें प्रबंधन प्रशासन जनप्रतिनिधि और कोयला माफिया शामिल है और यह गंभीर खतरे का,आने वाले समय में बड़े हादसे को न्योता देने का काम कर रहा है क्योंकि अवैध उत्खनन के कारण जहां लोगों का जीना मोहाल हो गया है वही कभी भी जमीनदोज होने का खतरा भी बढ़ गया है। विधायक ने सांसद और विधायक पर भी सवाल उठाया है और जिस बड़े पैमाने पर यहां कोयले का अवैध धंधा चल रहा है उसे लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कोयले के धंधे के इस गठबंधन पर वार करने के लिए उन्होंने अपनी तैयारी कर ली है और विधानसभा में कोयले के इस काले कारोबार की गू़ंज सुनाई देगी।

