Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ओएनजीसी में राजीव कुमार सिन्हा परिसंपत्ति प्रबंधक बने, टी आर उन्नीकृष्णन हुए सेवानिवृत्त,

0 अजय अश्क

बोकारो। ओएनजीसी के कोल बेड मिथेन एसेटस के नये एसेट मैनेजर के तौर पर राजीव कुमार सिन्हा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस पद पर कार्यरत टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। श्री नायर को ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति एसेट मैनेजर 2025 के पहली अप्रैल को बनाया गया था।

उनके कार्यकाल में ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। इस दौरान हजारीबाग जिले के नॉर्थ करनपुरा ब्लॉक से गैस की बिक्री प्रारंभ की गई, जिससे ओएनजीसी को राजस्व प्राप्त हो रहा है और सरकार को रॉयल्टी भी दी जा रही है। श्री नायर के कार्यकाल के दौरान ही बोकारो जिले के अंतर्गत झरिया में भी गैस मुद्रीकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे यहाँ से भी गैस की बिक्री जल्द शुरू होगी।

श्री नायर के दिशा-निर्देशन में सीएसआर के अंतर्गत ओएनजीसी ने अपने परिचालन क्षेत्र के अलावा झारखंड राज्य के आकांक्षी जिलों में भी कई जनहित परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया। इनमें मुख्य रूप से ग्रामीण विकास, पेयजल, शिक्षा, ग्रीन एनर्जी, महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य तथा जल संरक्षण जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सीधा लाभ पहुँचा।

इसके साथ ही, सीएसआर के एससी-एसटी कॉम्पोनेंट प्लान के तहत बोकारो जिले के विभिन्न विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई एवं आवासीय विद्यालयों के लिए आवश्यक पठन-पाठन सामग्री का वितरण भी किया गया। उनकी जगह पर सीबीएम एसेट के एसेट मैेनेजर बनाकर भेजे गए राजीव कुमार सिन्हा ने सोमवार को अपना योगदान दे दिया। सीबीएम परिसंपत्ति, के नये परिसम्पत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा उद्योग जगत में 35 वर्षों से अपनी सेवा का अनुभव रखते हैं।

उन्होंने वर्ष 1991 से 2003 तक मुंबई हाई एसेट और बी एंड एस एसेट के ऑफशोर कंस्ट्रक्शन ग्रुप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके बाद, 2003 से 2021 तक उन्होंने हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय में अपनी सेवाएं दीं, जहाँ वे मुख्य तकनीकी अधिकारी के शीर्ष पद तक पहुँचे। वर्ष 2021 से 2024 के दौरान उन्होंने नाज़िरा (असम) में फ्रंट एंड जियोमैटिक्स और विभिन्न प्रमुख प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया। बोकारो आने से ठीक पहले, 2024 से 2026 तक वे मेहसाणा के साथ-साथ तकनीकी सेल एवं विपणन प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। श्री सिन्हा के इस दीर्घकालिक तकनीकी व प्रबंधकीय अनुभव और कुशल नेतृत्व में सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो अपनी प्रगति का निरंतर प्रसार करेगी तथा देश, राज्य एवं समाज के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देते रहेगी, यह उम्मीद बंधी है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *