Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गैगस्टर प्रिंस को बोकारो पुलिस का झटका

गैगस्टर प्रिंस को बोकारो पुलिस का झटका

बोकारो से सीधा कनेक्शन रखनेवाला चेला धरा गया

बोकारो। झारखंड के भगोड़ा और पाकिस्तान में शरण लेकर छुपा बैठा प्रिंस खान के एक निकटतम गुर्गे को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे प्रिंस खान से जुडे़ कई महत्वपूर्ण जानकारी और सुराग भी पुलिस को हासिल हुआ है। इसी ने बोकारो औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के प्रांगण में लग रहे बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्री को धमकी भेजी थी और फिर प्रिंस खान से संपर्क करने की सलाह दी थी। इसी के आधार पर प्रिंस खान ने धमकी भरा एक वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। इसके एवज में उसे डेढ़ लाख रुपए मिले थे। पिछले 2 अप्रैल को बोकारो औद्योगिक क्षेत्र के इसी कारखाने में धमकी देने के मामले में शामिल अपराधियों के साथ पुलिस की इनकाउंटर हुई थी,जिसमें इस गैंग के कई लोग गिरफ्तार किए गए थे, एक को गोली भी लगी थी। गिरफ्तार अपराधी के इतिहास को देखते हुए पुलिस उसकी गिरफ्तारी से बेहद उत्साहित है। इस तरह प्रिंस खान का एक और गूर्गा धर लिया गया। लोग देखना चाहते थे की कैसा होगा गैंगस्टर और पिछले काफी समय से झारखंड का भगोड़ा बनकर विदेश मंे जा छुपे प्रिंस खान से डायरेक्ट संबंध रखनेवाला उसका चेला। मगर पुलिस ने अपनी पीठ तो थपथपायी, पर उसकी पहचान को तकनीकि कारणों से गुप्त ही बने रहने दिया। नाम है उसका राकेश कुमार। बोकारो के सेक्टर दो का रहनेवाला राकेश कुमार प्र्रिंस खान से सीधा सपंर्क रखता था। उसे धरा गया तो बीएमडब्ल्यू कंपनी को पिछले दिनों वीडियो वायरल कर कारखाना लगाने के एवज में रंगदारी मांगने का सच सामने आया। उसे पर्चा लिखकर धमकी राकेश ने ही दी थी और इसके एवज में उसे प्रिंस  खान की ओर से एक लाख पचास हजार की रकम दो अलग अलग खातों में दो किस्तो से भेजी गयी थी। उसके धराने से पुलिस का काम कुछ हद तक आसान हुआ है। अपने कार्यक्षेत्र धनबाद तक ही पहले सीमित रहा प्रिंस खान अब विदेश में छुपकर कभी पुलिस को चैलेंज कर रहा है, तो कभी रंगदारी का मैसेज सीधे तौर से व्यवसायियों, उद्योगपतियों को भिजवा रहा है। उसने अपने गैंग का विस्तार भी कर रखा है। इसी विस्तार मेें ंउसने बोकारो में पैर पसार लिया है। बोकारो में पिछले मार्च महीने में ंउसका नाम सामने आया जब उसने वीडियो वायरल कर बालीडीह के एक उद्योगपति को धमकी दी। फिर लोहे के एक कारोबारी को भी धमकी दी गयी। ऐसी धमकियां पुलिस के लिए परेशानी का कारण बन गयीं। मामले की जांच के क्रम में इस गैंग के कई लोगों के बारे में अहम सुराग हाथ लगा और पुलिस ने एक्शन लिया तो पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड भी हुई  एक को गोली लगी और फिर पुलिस ने अपना अभियान चलाया तो प्रिंस के गूर्गों में कई शातिर धर लिए गए। फिर खुला मामला की गैग ने किसको किसको टारगेट कर रखा था। किसको अगला निशाना बनाना था। पुलिस को राजेश के बारे में अहम सुराग हाथ लग गया था। पुलिस ने समझ लिया था प्रिंस खान का बोकारो में डायरेक्ट कनेक्शन राजेश से है। लेकिन वह पकड में आने की बजाय फरार चल रहा था। अब उसे पुलिस ने दबोच लिया है और बहुत कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर रखी है। प्रिंस खान के गूर्गे चले आए थे पैर पसारने। बोकारो को दहलाने। अपना आतंक का सिक्का चलाने। पर पैर जमा पाते इसके पहले ही पुलिस ने उनके पैर उखाड दिए। प्रिंस खान के गैंग का विस्तार बेाकारो में होना चिन्ता का कारण बनने लगा था। लेकिन पुलिस ने अपनी काररवाई से साफ कर दिया था की बोकारो के अमन चैन के दुश्मनों को खुली आकाश में सांस लेने की इजाजत नहीे मिलेगी, उनके लिए जो तय ठिकाना है जेल, उसी में जाना होगा और पुलिस ने ऐसा कर आम लोगांे को जहां सुख चैन से रहने की गांरटी देने की कोशिश की है, वही अपराधियों को कठोर संदेश भी दे दिया है। इस सफलता में बालीडीह थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवीन कुमार ंिसह बालीडीह आद्योगिक ओपी प्रभारी अवर निरीक्षक आनंद आजाद, अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, कुलदीप कुमार राम,हवलदार संजय बैठा और आरक्षी संजय यादव शामिल हैं।

बोकारो से उड़ान लाईव की एक्सलूसिव  रिपोर्ट

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *