Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शराब की अधूरी ट्रेन यात्रा, आरपीएफ की काररवाई

 शराब की अधूरी ट्रेन यात्रा, आरपीएफ की काररवाई
बोकारो। शराब प्रतिबंधित बिहार की यात्रा पर निकली झारख्ंड की शराब की यात्रा बोकारो में ही रूक गयी और अधूरी यात्रा के साथ वह उस युवक के लिए परेशानी का कारण बन गयी, जिसने यात्रा पर निकली शराब को एस्कॉर्ट सेवा दी थी। रेलवे के जरिए बिहार की यात्रा पर निकली अवैध विदेशी शराब अब अपने साथ चल रहे युवक के साथ बोकारो के उत्पाद विभाग के पास पहुंच गयी है और कानूनी तौर से काररवाई में फंस गयी है। मामला ट्रेन संख्या 18626 कोशी सुपर एक्सप्रेस के बोगी नंबर बी 1 का है। ट्रेन बोकारो पहुंची तो यहां आरपीएफ के एएसआई डी के द्विवेदी को रूटिन जांच के दौरान एक संदिग्ध बैग नजर आयी। जब उसने पडताल की तो सहरसा के रहनेवाले एक युवक ने बैग को अपना बताया। जांच करने पर अंग्रेजी शराब की कई बोतले मिलीं, जो अवैध तरीके से ले जायी जा रहींे थीं। पकड़े गये युवक ने बताया की वह शराब को बिहार ले जा रहा था। आरपीएफ ने उसे रोक लिया और उसके संग यात्रा कर रही शराब को ट्रेन से उतार कर बिहार की उसकी यात्रा को ब्रेक लगा दी। अब शराब की अधूरी यात्रा के बाद आरपीएफ ने कानूनी एक्शन शुरू कर दी। इस तरह से बिहार की यात्रा पर निकली शराब की यात्रा मंजिल तय करने की बजाय बोकारो में थम कर अधूरी ही रह गयी।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *