उड़ान लाईव ब्यूरो
धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी मेम्बर मो ज़्याऊद्दीन तथा जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा ने सीनियर डीएमई डीजल शेड पतरातु से मुलाकात की । इस मौके पर ईसीआरकेयू पतरातु टू के सचिव अजीत कुमार भी मौजूद थे। ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एन के खवास में बताया कि इस मुलाकात में डीजल शेड कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। रेलवे अस्पताल पतरातु में एक महिला डॉक्टर की पदस्थापना करने, मुख्य सड़क तथा कालोनी की सड़कों के अगल बगल में फैल आयी झाड़ियों की कटिंग करवाने, स्टीम कालोनी से डीजल शेड पतरातु तक जर्जर सड़क को ठीक करने,नये निर्मित रेल आवासों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था करने, डीजल शेड में कर्मचारियों के लिए साईकिल सह बाईक पार्किंग स्थल बनवाने, विभिन्न कैटेगरी के कर्मचारियों को पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सीनियर डीएमई डीजल शेड पतरातु ने बताया कि भरोसा दिया की रेलकर्मियों के हितों को पूरा करने के लिए वे प्रतिबद्ध है। उन्होंने ईसीआरकेयू द्वारा रख्ी गयी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया है।
इस मुलाकात में ओंकार चौधरी , मनोज श्रीवास्तव, शंकर दयाल दास , शैलेश कुमार रॉय, अभिषेक कुमार , सतीश कुमार, मोहम्मद इस्लाम, सलामुद्दीन , उमेश, बाबू लाल, बैजनाथ महतो , एन गोप, राजेश गुप्ता, उत्तम कुमार, बी के मंडल, कुणाल कुमार गुप्ता, जाकिर हुसैन, तपन बाउरी , राकेश कुमार, व नितेश कुमार आदि शामिल थे। बातचीत काफी सौहार्द के वातावरण में हुई और बेहद सार्थक रही।

