Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो में सात जून से

राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो में सात जून से

उड़ान लाईव ब्यूरो

बोकारो। झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो के सेक्टर दो स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल मैदान में आगामी सात व आठ जून को होगा। दो दिवसीय इस आयोजन में झारखंड राज्य भर से लगभग 200 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह आयोजन की जानकारी देते हुए बताया की झारखंड के सभी जिलों से इस अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाडभ् हिससा लेंगे। इसका आयोजन बोकारो जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इस देशज खेल को बढ़ावा देने के इस प्रयास को सफल बनाने में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर दो प्रबंधन का विशेष योगदान है। इस राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन एवं फ्री स्टाइल के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के दर्जनों पहलवान खिलाड़ियों की सहभागिता होगी। अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि बोकारो के नागरिकों एवं युवाओं को इस प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खेल एवं खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करना चाहिए जिससे खेल एवं खिलाड़ियों का विकास हो। इस मौके पर  जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय कोच मृत्युंजय नाथ चौधरी, रंजीत कुमार सिंह, राजू कुमार पोलार्ड, एवं विद्यालय के पी टी टीचर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *