Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आई जी दे गये टिप्स बेहतर पुलिसिंग और जनता का दिल जीतने की

आई जी दे गये टिप्स बेहतर पुलिसिंग और जनता का दिल जीतने की

0 अजय अश्क
बोकारो। बोकारो में जिले भर के पुलिस अधिकारी जुटे तो भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने विशेष तौर से उपस्थित होकर उनसे अपनी अपेक्षाएं बता दी, अपराध नियंत्रण के लिए कौन सा कदम होगा,यह समझा दिया और आम जन के साथ व्यवहार को और शालीन बनाने की आवश्यकता पर जोर तो दिया ही, साथ ही समझा दिया की सारी समस्याओं का निदान पुलिस के पास नही है लेकिन काफी उम्मीद व अपेक्षा लेकर आए लोगों का भरोसा जीतकर उनकी समस्या को और पीड़ा को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हाल के दिनों में पुलिस के व्यवहार व कई घटनाओं में पुलिस की चूक ने पुलिस की साख पर सवाल खडे़ कर दिए थे और इसको लेकर पुलिस की परेशानी भी बढ़़ी थी। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिसकर्मियांे को बता दिया की ऐसी छोटी छोटी बातों पर ज्यादा गौर करने की जरूरत है ताकि पुलिस की अपनी साख पर कोई सवाल ना उठे। बोकारो में सभी थाना प्रभारी स्तर के अधिकारियों से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी आई जी की अपेक्षा को सुन रहे थे। इस आयोजन में बोकारो की विधि व्यवस्था को लेकर आई जी संतुष्ट दिख,े लेकिन अगर जोन स्तर के अपराध की चुनौती की बात की जाए तो उन्हें धमकी देकर रंगदारी की मांग करनेवाले गैगस्टर बडी समस्या दिखते हैं और उनसे पार पाने के लिए वे टीम भावना से काम करने की जरूरत महसूस करते है।
बोकारो में नशा के कारोबार व युवतियों व नाबालिग लड़कियों के गायब होने के मामले में आई तेजी पर रोक के लिए समाज की भूमिका को भी वे जरूरी मानते हैं और कहते हैं कि अच्छा संस्कार हो, समाज के साथ साथ परिवार को भी इस पर गौर करने की जरूरत है। करीब एक घंटे तक अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियो ंका मार्ग दर्शन कर आई जी ने साफ कर दिया की उनकी टीम आमलोगो की अपेक्षा पर खड़ी उतरेगी और जनता को पुलिस से जो उम्मीद है उसे पूरी कर वह जनता का भरोसा जीतेगी। बेहतर पुलिसिंग की प्राथमिक शर्त ही होती है जनता का दिल जीतना। ऐसा कर पुलिसकर्मी जहां एक ओर पुलिस की बेहतर छवि बनाते हैं, वहीं जनता का सहयोग के बल पर अपराध नियंत्रण मंे भी काफी कारगर होते हैं। पुलिसकर्मियो के लिए पुलिस महानिरीक्षक का यह टिप्स आगे की राह को और आसान करेगा, अगर उन्होंने इसे गिरह की तरह बांधकर अपनी कार्यशैली में अपनाया। IG TIPS

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *