Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आम्रपाली ज्वलेर्स को दिनदहाड़े अपराधियों ने लूटा, फायरिंग

आम्रपाली ज्वलेर्स को दिनदहाड़े अपराधियों ने लूटा, फायरिंग

0 बिहार के मुजफफरपुर से बड़ी खबर।

0 दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 30 लाख के आभूषण व नगदी की लूट। 0 हथियारबंद नकावपोश अपराधियों ने किए कई राउंड फायरिंग।

0 दहशत फैलाकर लूट गये आभूषण दुकान।

0 सीसीटीवी में कैद हुए हथियार लहराते हुए अपराधी। दुकानदार को किया घायल।

0 चार की संख्या में थे अपराधी। तीन अपराधी फरार एक को आमलोगांे ने पकडा।  ..

0 दुकानदार ने हिम्मत दिखाते एक बदमाश को पकड़ा.।

0 पकड़े गये अपराधी की की जमकर पिटाई।

0 अपने सहयोगी को छुड़ाने के लिए बदमाशो ने की छह राउंड फायरिंग।

 

बिहार के मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर से एक बड़ी खबर आई है। यहां अचानक से आ धमके हथियारबंद नकावपोश अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े लाखों की लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कांटी थाना के दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में हथयारों से लैस चार बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूट ली। इसमे चांदी और सोने के आभूषण और नगद थे। इसके अलावा दुकान में मौजूद ग्राहकों से पैसे भी लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को घायल भी कर दिया। लेकिन भगते वक्त दुकानदार ने अपनी जान की परवाह नही करते हुए घायल होने के बाद भी एक अपराधी को भगते वक्त वाईक से खींच कर नीचे उतारा व पकड़ लिया। अपने साथी को छुड़ाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीे मिल पायी। इसके बाद मौके पर जुटे लोगो की भीड़ ने पकड़े गए बदमाश की जमकर धुनाई की। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।बदमाश की पहचान साहेबगंज के खोरी पाकड़ निवासी अशोक साहनी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुट गयी है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *