
बोकारो के बालीडीह थाना की पुलिस ने रेलवे फाटक के पास स्थित अमर फेमिली ढाबा और सुमित्रा जेनरल स्टोर का असली चेहरा बेनकाब कर दिया। कहने के लिए फोर लेन से सटे रेलवे फाटक के पास अमर फेमिली ढाबा के नाम पर संचालित होटल को खाने के लिए चलाया जा रहा था, लेकिन यहां अवैध तरीके से शराब परोसी जाती थी और बार संचालित हो रहा था। खाने के भोजन के बहाने यहां पीने का पूरा इंतजमात था। शौकीन लोग आते थे और उनकी सेवा में उनका मनचाहा ब्रंांड सुलभ करा दिया जाता था। फिर सेवा व सेवा के बदले मेवा वसूलने का काम बेरोकटोक चल रहा था। खाने के सामान बेचने के बहाने संचालित इस होटल में अवैध तरीके से शराब का कारोबार चल रहा था। लोगों का गला तर कराया जाता था, उनको पिलाकर टून कराया जाता था। इसी तरह इसके बगल में स्थित सुमित्रा जेनरल स्टोर का भी सच सामने आ गया। वहां पर भी जेनरल स्टेार के नाम पर अवैध तरीके से शराब का कारोबार करने का मामला उजागर हुआ है। दरअसल पुलिस को गोपनीय सूचना मिली की अमर फैमिली ढाबा और सुमित्रा जेनरल स्टोर में कुछ ना कुछ गड़बड़ हो रहा है और यहां शराब का अवैध धंधा चल रहा है। इस सूचना पर एक विशेष टीम बनायी गयी और बालीडीह थाना के प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में बनी इस टीम ने छापा मारा तो होटल व जेरनल स्टोर का सच शराब के अवैध करोबार के तौर पर उजागर हो गया और पुलिस ने इन दोनों जगहों से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की शराब व बियर बरामद कर लिया है। लाखों रूपये मूल्य की शराब के साथ पुलिस ने होटल के मैनेजर अविनाश कुमार सिंह को गिरफतार कर लिया है तो सुमित्रा जेनरल स्टेार के मालिक सूरज सिंह को भी गिरफतार कर लिया है। इस होटल मे ंलंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था ऐसी श्किायत मिल रही थी। इसी के साथ सुमित्रा जेरनल स्टोर से भी जेनरल स्टोर की आड़ में शराब के गोरख धंधे की शिकायत मिल रही थी और पुलिस ने छापा मारा तो सच सामने आ ही गया और बड़े पैमाने पर शराब का अवैध कारोबार करने का मामला पकड़ में आ गया।
