Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

युवाओं को मिला रोजगार का नया अवसर

युवाओं को मिला रोजगार का नया अवसरVedanta


बोकारो। ईएसएल स्टील लिमिटेड द्वारा संचालित ईएसएल स्किल स्कूल में प्रमाण पत्र, ऑफर लेटर वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले युवाओं का सम्मान करना तथा उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाना था। यह पहल स्थानीय युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।समारोह में कुल 52 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर 16 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र, 18 युवाओं को विभिन्न संस्थानों से नियुक्ति (ऑफर) पत्र, जबकि एसपीवीआई एवं एफटीओएचए बैच के 47 प्रशिक्षुओं को रोजगार के लिए आवश्यक टूल किट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सुरैना राजन, डीडीएम-नाबार्ड, प्रह्लाद रावत, मुख्य वित्तीय अधिकारी,ईएसएल स्टील लिमिटेड, कुणाल दरिपा, हेड-सीएसआर-ईएसएल स्टील लिमिटेड,बीरेंद्र कुमार, प्रोग्राम मैनेजर-ईएसएल स्किल स्कूल तथा अरुण कुमार उपस्थित थे।
इस अवसर पर ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा, ईएसएल स्टील का मानना है कि कौशल विकास सामाजिक और आर्थिक बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। ईएसएल स्किल स्कूल के जरिए हम युवाओं को उद्योग से जुड़े जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें सम्मानजनक रोजगार से जोड़ रहे हैं। हमारा उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी क्षमता को निखारना और क्षेत्र के समावेशी विकास में योगदान देना है।
वहां मौजूद अतिथियों ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दी और उन्हें निरंतर सीखने, अपने कौशल को और बेहतर बनाने तथा उपलब्ध अवसरों का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रह्लाद रावत ने कहा, कौशल विकास युवाओं के भविष्य में किया गया सबसे महत्वपूर्ण निवेश है। उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण देकर हम उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत ईएसएल स्किल स्कूल की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी से हुई। इसके बाद अतिथियों ने अपने विचार साझा किए. प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रशिक्षण से उनके तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और रोजगार की संभावनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *