Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एमवी एक्ट का उल्लंघन करनेवाले आटो और टोटो पर एक्शन

एमवी एक्ट का उल्लंघन करनेवाले आटो और टोटो पर एक्शन Abhiyan

बोकारो।सड़क यातायात को सुरक्षित बनाने और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए बोकारो की यातायात पुलिस ने अपनी कवायद तेज कर दी है और इसी क्रम में जहां जागरूकता अभियान शुरू किया गया है, वहीं एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एक्शन भी शुरू कर दिया गया है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर बोकारो के यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रसाद के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान और विशेष जांच अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और इसी क्रम में टोटो और ऑटो की जांच करते हुए डेढ़ सौ वाहनों में से 29 वाहनों को एमबी एक्ट का उल्लंघन का दोषी पाया गया और उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करते हुए 76 हजार 500 का जुर्माना वसूल किया गया। यातायात पुलिस ने साफ कर दिया है की सड़क सुरक्षा से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा और एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा। यातायात पुलिस ने लगातार अपने अभियान को गति दिया है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *