Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हिमंता विश्वा शर्मा ने 472 करोड़ से अधिक के ड्रग्स पर चलाया रोड रोलर

हिमांता विश्वा शर्मा ने 472 करोड़ से अधिक के ड्रग्स पर चलाया रोड रोलर

असम सरकार ने नशे के खिलाफ बहुत बड़ा अभियान चलाया है। रविवार को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा खुद रोड रोलर लेकर जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया

CM हिमंता बिस्वा सरमा का ‘सिंघम’ अवतार! खुद रोड रोलर चलाकर कुचल दी 472 करोड़ से अधिक की ड्रग्स,
CM हिमंता बिस्वा सरमा का ‘सिंघम’ अवतार! खुद रोड रोलर चलाकर कुचल दी 472 करोड़ से अधिक की ड्रग्स,
असम सरकार ने नशे के खिलाफ बहुत बड़ा अभियान चलाया है। रविवार को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा खुद रोड रोलर लेकर जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट करते हुए दिखाई दिया।

‘सिंघम’ बने CM हिमंता! रोड रोलर से कुचल दी 472 करोड़ की ड्रग्स,

असम सरकार ने नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’की नीति अपनाते हुए पिछले कई महीनों से बहुत बड़ा अभियान चलाया है। इस बीच रविवार, 12 जुलाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नलबाड़ी जिले में राज्य स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खुद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा रोड रोलर लेकर मैदान में उतर गए और जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया।

CM हिमंता खुद रोड रोलर लेकर मैदान में उतरे
दरअसल, आज रविवार, 12 जुलाई को नलबाड़ी जिले के दौलासाल में 14वीं असम पुलिस बटालियन में राज्य स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में खुद CM हिमंता बिस्वा सरमा रोड रोलर लेकर जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने करीब 472 करोड़ से अधिक रुपये के मादक पदार्थों को नष्ट किया। यह सरकार की तरफ से पिछले कुछ महीनों में सबसे अधिक बड़ी कार्रवाई है।

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने क्या कहा?
स्टेट लेवल ड्रग्स डिस्पोजल प्रोग्राम में CM डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘आज हम यहां 472.51 करोड़ रुपये के ड्रग्स को नष्ट करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। हमें इन ड्रग्स को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए अगले 10 दिनों तक जलाना होगा।’

आगे उन्होंने कहा ‘अगले 10 दिनों में हमें 60 kg हेरोइन, 39 kg मॉर्फिन, 4.97 लाख टैबलेट, 3.2 kg अफीम, पोस्ता नष्ट करना होगा। पिछले 5 सालों में हमने 3300 NDPS केस रजिस्टर किए हैं और 3227 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त किए हैं। आज हमने स्टेट लेवल पर यह ड्रग्स डिस्पोजल प्रोग्राम शुरू किया है।’

असम में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’
गौरतलब है कि असम सरकार ने नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए पिछले कई महीनों से बहुत बड़ा अभियान चलाया है। पिछले 5 वर्षों में NDPS के तहत 3300 मामले दर्ज किए हैं और 3227 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की हैं।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *