Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सीआईएसएफ कोयले के अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक्शन, तस्करों में हड़कंप

सीआईएसएफ कोयले के अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक्शन में, बड़ी मात्रा में कोयला ज़ब्त
धर्मेंद्र सिंह
धनबाद। तुम काला हीरा का चोर, तुम काला हीरा का तस्कर ,माफिया, लूटेरा और न जाने कैसे कैसे उपमा संबोधन और आरोप प्रत्यारोप के साथ धनबाद के सांसद और निरसा के विधायक के बीच जारी जुबानी जंग के दौरान ही काले हीरे की तस्करी पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा की गई पहल अब असर दिखाने लगी है और काले हीरे की तस्करी में लगे सिंडिकेट की कमर तोड़ने में लग गई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को कुछ खास अधिकार और दायित्व दिए जाने के बाद कोयला तस्करों के खिलाफ पहले से अधिक शक्ति के साथ एक्शन में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भी दिख रही है और लाखों हजारों रुपए का कोयला बरामद कर कोयला तस्करों की रीढ़ तोड़ने में लग गई है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड हो या भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड सभी जगह पर सीआईएसफ का एक्शन अब चर्चा में है और चर्चा यह भी है कि केवल एक अधिकारी के बदल दिए जाने के बाद व्यवस्था किस तरीके से कारगर होती है, व्यवस्था किस तरीके से प्रभावी होकर अराजक तत्वों का कमर तोड़ती है, व्यवस्था किस तरीके से सरकारी संपत्ति की रक्षा में कामयाब होती है, वह दिखने लगी है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीआईजी के रूप में बोकारो स्टील से स्थानांतरित होकर भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड धनबाद में आए राजीव मिश्रा का एक्शन और भारत कोकिंग को लिमिटेड के सीएमडी मनोज अग्रवाल द्वारा काले हीरे की तस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति धरातल पर दिखने लगी है और ताबड़तोड़ छापेमारी कर विभिन्न स्थानों से कोयले को बरामद किया जाने लगा है, जिन्हें अवैध तरीके से डंप करके ट्रांसपोर्टेशन के जरिए बाहर भेजने की तैयारी थी। अचानक से गुप्त सूचना के आधार पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने छापा मारा और भारी मात्रा में विभिन्न इलाकों से कोयले की अवैध डंपिंग को पड़कर कोयले को वापस भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के हवाले कर काले हीरे की तस्करी में लगे बड़े सिंडिकेट को यह संकेत दे दिया है कि अब उनके दिन लदने लगे हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का एक्शन जहां हड़कंप पैदा कर रहा है काले हीरे के तस्करों में, वहीं भारत कोकिंग कोल की संपत्ति को भी बचा रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार की गई छापेमारी में सैकड़ों टन कोयला जप्त किया गया है और फिर से वापस उसे भारत कोकिंग कोल लिमिटेड को सौंपा गया है।
​अभी कतरास एरिया 4 में सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई की और लगभग 70 टन अवैध कोयला जब्त किया।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में अवैध रूप से डंप किया गया भारी मात्रा में कोयला बरामद किया गया है।
​​सीआईएसएफ के क्राइम ब्रांच को गोपनीय जानकारी मिली थी कि लकड़का बस्ती जंगल क्षेत्र में कोयला माफिया द्वारा बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध भंडारण किया जा रहा है। इस सूचना पर सीआईएसएफ की टीम ने पूरी तैयारी और दल-बल के साथ छापा मारा और
​छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 70 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।
​कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है ​इस आकस्मिक और सख्त कार्रवाई से। एक्शन ने क्षेत्र के कोयला चोरों और माफियाओं में भारी डर का माहौल बना दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि क्षेत्र में अवैध खनन और कोयले की तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *