डायमंड जुबिली समारोह की तैयारियों को लेकर बॉक्सा की बैठक एवं पंजीकरण अभियान आरंभ
बोकारो।
बोकारो के संत ज़ेवियर्स स्कूल, बोकारो की आगामी हीरक जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बोकारो ओल्ड ज़ेवियरियंस एसोसिएशन ने विद्यालय के चैपल हॉल में बैठक-सह-पंजीकरण अभियान आयोजित किया ।
बैठक में आगामी 26 से 28 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय डायमंड जुबिली समारोह की रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजन संबंधी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समारोह के लिए पंजीकरण अभियान का शुभारंभ, सहयोग राशि एवं स्वैच्छिक दान संग्रह की प्रक्रिया भी प्रारंभ करने की चर्चा हुई।बैठक बोक्सा संरक्षक झारखंड पुलिस के एडीजी अनिल पालटा की देखरेख में की गई। श्रीपलटा ने कहा कि स्कूल का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया जाएगा। एसोसिएशन का मानना है कि डायमंड जुबिली केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी मित्रता को पुनः जीवंत करने, अपने विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए अविस्मरणीय यादें संजोने का सुनहरा अवसर है।
बोक्सा के अध्यक्ष कृष्ण चंद ने बताया कि बोकारो एवं आसपास के सभी पूर्व ज़ेवियरियंस से आग्रह किया गया है कि वे इस बैठक में उपस्थित होकर सुझाव दें तथा इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।
बैठक में सचिव साजन कपूर, बोक्सा कमेटी के रोहित तलवार, शैलेश चौधरी, चंद्ररिमा रे , मिनी कपूर , रजत नाथ, पर बीर दास , शान्तानु दास , अमनदीप , अविना डे , पुनम सिंह, गुरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
