रोटी बैंक यूथ क्लब बना खास,जब आए अभिषेक सेवा देने 
धनबाद। धनबाद में संचालित रोटी बैंक यूथ क्लब सेवा केंद्र तब खास बन गया, जब जरूरतमंद, असहाय एवं भूखे लोगों के बीच में पहुंचकर इंडियन आईडल टॉप 10 के फाइनलिस्ट अभिषेक ने भोजन वितरित कर मानवता की सेवा में अपनी सहभागिता निभाई। पिछले 9 साल से निरंतर संचालित इस अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर पंकज सांवरिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे। रोटी बैंक यूथ क्लब के सदस्यों और अधिकारियों ने अभिषेक और पंकज का स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार जताया है। इस मौके पर पंकज सांवरिया ने भी रोटी बैंक यूथ क्लब के सेवा भाव की प्रशंसा की और इसे प्रेरणा दायक कदम बताया। रोटी बैंक यूथ क्लब के नीलकमल खवास ने यह जानकारी दी कि पिछले 9 वर्षों से प्रतिदिन सैकड़ो जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का काम संस्था कर रही है। इस मौके पर सभी ने समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस सेवा अभियान से जुड़ने और सेवा ही सर्वोपरि के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। रोटी बैंक यूथ क्लब अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है और प्रतिदिन पिछले 9 वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा में लगा है जिसकी सेवा भाव की चर्चा सभी और होने लगी है।
