सेल के स्टील प्लांट के जीएम और एजीएम गिरफ्तार

देश की महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के स्टील प्लांट से संगठित रूप से आयरन स्क्रैप की हेरा फेरी चोरी और घपलेबाजी के मामले में पुलिस ने कारखाना के जनरल मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिस महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम हिमांशु भूषण मालिक है और सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार देवांगन दूसरे अधिकारी हैं, जिन्हें स्क्रैप की हेरा फेरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह मामला है स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीएसपी से जुड़ा हुआ। भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैप चोरी का बड़े पैमाने पर मामले के उजागर होने के बाद पुरानी भिलाई थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है और स्टील प्लांट के जनरल मैनेजर हिमांशु भूषण मलिक और सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया है। बड़े पैमाने पर आयरन स्क्रैप की संगठित तरीके से चोरी और हेरा फेरी का यह मामला उजागर होने के बाद यह कार्रवाई की गई हुई है। अब यह उम्मीद बनी है कि इसमें कई अन्य अधिकारी और अन्य लोग भी पकड़ में आएंगे। जानकारी मिली है कि 26 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खदान पारा स्थित ए के ट्रेडर्स पर छापा मारा तो इस कार्रवाई के दौरान हाईवा वाहनों और ट्रकोंहमें ब्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट भी और कटिंग स्क्रैप मिले। गोदाम में भी बड़ी मात्रा में स्क्रैप स्टोर कर रखा हुआ पाया गया और यह जानकारी मिली कि 6 माह से इसी तरीके से भिलाई स्टील प्लांट के अंदर से सामानों को संगठित तरीके से बाहर निकाल कर गोदाम में लाया जा रहा था। पुलिस ने यह कार्रवाई करके 250 टन आयरन स्क्रैप और चोरी की अन्य सामग्री जप्त की साथ ही स्क्रैप लोडिंग में लगे हाईवा ट्रक, जेसीबी, हाइड्रा और अन्य मशीनों को भी जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया और 3 करोड़ 50 लाख की संपत्ति भी जप्त की जा चुकी है। इसके बाद यह बड़ी कार्रवाई पुलिस को सेल के स्टील प्लांट के महाप्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक के गले तक पहुंचा गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। भिलाई स्टील प्लांट में की गई यह कार्रवाई स्टील प्लांट को चारागाह समझने वाले लोगों के लिए एक बड़ी सबक है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और करोड़ों की हेरा फेरी के मामले में अहम् सुराग पा ली है।
