Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आगरा कैंट के उप स्टेशन अधीक्षक से मारपीट , ईसीआरकेयू नाराज

आगरा कैंट के उप स्टेशन अधीक्षक से मारपीट , ईसीआरकेयू नाराज
धनबाद।रेल अधिकारी से मारपीट

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने आगरा कैंट के उप स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
यूनियन ने एक महिला यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं मानवता के नाते अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए ट्रेन को कुछ समय के लिए रुकवाया था। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के साथ कथित रूप से की गई मारपीट न केवल एक कर्मचारी पर हमला है, बल्कि भारतीय रेल की सेवा भावना एवं कार्य संस्कृति पर भी आघात है।
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने रेलवे बोर्ड से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी आरपीएफ कर्मियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं पारस्परिक सम्मान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
यूनियन के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव, अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन सहित ओपी शर्मा,नेताजी सुभाष और नीलकमल खवास ने संयुक्त बयान में कहा कि रेलवे कर्मचारी दिन-रात यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए कार्य करते हैं। ऐसे कर्मचारियों का मनोबल बनाए रखना रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसी भी कर्मचारी के साथ ड्यूटी के दौरान हिंसा या दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *