Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंग्रेज़ी समूह कविता पाठ में नन्हे विद्यार्थियों का जलवा

अंग्रेज़ी समूह कविता पाठ में नन्हे विद्यार्थियों का जलवा

बोकारो। सेंट मेरीज़ नर्सरी स्कूल, बोकारो में अंग्रेज़ी समूह कविता पाठ प्रतियोगिता में प्री-नर्सरी एवं नर्सरी के नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और मनमोहक अभिव्यक्ति के साथ भाग लिया।
प्री-नर्सरी के बच्चों ने जंप कविता की जोशीली और आनंदमय प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, जबकि नर्सरी के बच्चों ने रेनबो कालर कविता का आकर्षक समूह पाठ प्रस्तुत कर अपनी स्पष्ट उच्चारण क्षमता, लय, तालमेल और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य रेवरेंड फादर दिनु एम. डैनियल ने बच्चों के उत्साह और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में अंग्रेज़ी भाषा कौशल, आत्मविश्वास, मंच संचालन क्षमता, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा टीमवर्क की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
यह प्रतियोगिता बच्चों के लिए सीखने, आनंद लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने का एक यादगार अवसर था।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *