नीट-2026 में एमजीएम स्कूल के विद्यार्थियों की धूम 

बोकारो। एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल बोकारो के अक्सा फलक ने 99.65 परसेंटाइल के साथ नीट 2026 में किया शानदार प्रदर्शन।इसी तरह कामयाबी हासिल कर मन्नत राज और हर्षिता कुमारी राज ने भी बढ़ाया विद्यालय का गौरव।
एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने नीट-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा अक्सा फलक ने नीट-2026 में 612 अंक प्राप्त करते हुए 99.65 परसेंटाइल हासिल किया। विषयवार प्रदर्शन में जीव विज्ञान में 98.59 परसेंटाइल, रसायन विज्ञान में 99.91 परसेंटाइल तथा भौतिकी में 98.99 परसेंटाइल प्राप्त किया। उन्हें अखिल भारतीय रैंक 6742 तथा ओबीसी कैटेगरी रैंक 2858 प्राप्त हुई।
वहीं विद्यालय की 2025 बैच की छात्रा हर्षिता कुमारी राज ने 96.5609194 परसेंटाइल हासिल किया। उन्हें एआईआर 68398 तथा कैटेगरी रैंक 2413 प्राप्त हुई। इसी प्रकार 2025 बैच के छात्र मन्नत राज ने 98.1949552 परसेंटाइल प्राप्त करते हुए एआईआर 35613 एवं कैटेगरी रैंक 17373 हासिल की।
इसके अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों कृष्णा शर्मा ने 430 अंक, निकिता ने 350 अंक, आदित्य ने 264 अंक तथा संदीप ने 260 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की।विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। शिक्षक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के साथ जीवन में सफलता का मार्ग भी दिखा रहे हैं। इसी का सकारात्मक परिणाम आज सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन से विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है।
अक्सा फलक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मो. इशहाक अंसारी, माता शबनम खातून तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहेंगे।
