Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सेल में बोकारो स्टील ने दिखाया अपना जलवा

सेल में बोकारो स्टील ईबीआईटीडीए में सबसे आगे

बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही के वित्तीय परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज करते हुए शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। इस उपलब्धियों में बोकारो स्टील प्लांट की अहम भूमिका रही है।
सेल के इस शानदार प्रदर्शन में बोकारो स्टील प्लांट के अहम् भूमिका की बदौलत सेल ने अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। प्रथम तिमाही के दौरान बोकारो स्टील प्लांट ने सेल के सभी एकीकृत संयंत्रों में सर्वाधिक ईबीआईटीडीए दर्ज किया है। यह उपलब्धि बोकारो स्टील प्लांट की परिचालन दक्षता, टीम भावना, उत्पादन उत्कृष्टता तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता को साबित करती है।

बोकारो स्टील प्लांट का यह प्रदर्शन संयंत्र की सुदृढ़ कार्य संस्कृति, नवाचार आधारित दृष्टिकोण तथा सतत सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। प्रथम तिमाही में प्राप्त यह उपलब्धि न केवल संयंत्र की मजबूती और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को रेखांकित करती है, बल्कि सेल की समग्र सफलता में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी प्रमाणित करती है।

बोकारो स्टील प्लांट की पूरी टीम भविष्य में भी उत्कृष्टता की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। संयंत्र का लक्ष्य परिचालन प्रदर्शन, उत्पादकता, गुणवत्ता तथा लागत दक्षता के क्षेत्रों में निरंतर सुधार करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करना है।सेल

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *