डीएसपी निकले औचक निरीक्षण में, अपराधी ऊपर नजर रखने की दी नसीहत 
बोकारो।बोकारो में रात्रि गश्ती और पुलिस बल चौकसी का जायजा देने के लिए बोकारो पुलिस की एक टीम बोकारो के पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय के नेतृत्व में निकली और बालीडीह, माराफारी एवं बालीडीह ओपी क्षेत्र के रात्री गश्ती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में रात्री पेट्रोलिंग, रक्षक राइडर और टाईगर मोबाइल की मॉनिटरिंग को लेकर तीनों थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये तथा संदिग्ध व्यक्तियों, जेल से बाहर आए अपराधियों एवं संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। बैंक, एटीएम व आर्थिक रूप से संवेदनशील अन्य स्थानों पर क्यूआर कोड/तकनीक के माध्यम से गश्ती की निगरानी करने का दिशानिर्देश दिया गया है। यह और औचक जांच जहां पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कोशिश है, वहीं आम लोगों को चैन की नींद देने की पहल भी।
