Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो के लोग जल्द कहेंगे आ अब उड़ चले

बोकारो से हवाई उड़ान जल्द शुरू होने का संकेत
एयरपोर्ट


अब बस डायरेक्टर जेनरल सिविल एवियेशन लाइसेंन्स दे दे तो बोकारो हवाई अडडा फंक्शनल हो जायेगा। केवल बोकारो एयरपोर्ट को डीजीसीए से उड़ान सेवा के लिए लाईसेंस की जरूरत है, इसके बाद बोकारो के लोगों का वर्षो पुराना हवाई उड़ान का सपना साकार हो जायेगा और बोकारो देश विदेश के हवाई नक्शे पर आ जायेगा। केवल डीजीसीए का इंस्पेक्शन बाकी है, वह होगा, उसके दिशा निर्देश के अनुरूप अगर जरूरत होगी तो कुछ काम होगा और फिर उडे़ देश का हर नागरिक योजना के तहत तैयार बोकारो का एयरपोर्ट उड़ान भरने लगेगा। यह संकेत आज बोकारो एयरपोर्ट के निरीक्षण के लिए आए झारखंड सिविल एविएशन के प्रबंध निदेशक कैप्टन एस. पी. सिन्हा, ने दिया और बोकारो एयरपोर्ट को लेकर निराश हताश लोगों के चेहरों पर मुस्कान दे दी।
उडे़ देश का हर आदमी की परिकल्पना को साकार करने के मकसद से वर्षों से तैयार किए जा रहे बोकारो एयरपोर्ट को लेकर अब उम्मीद की किरण जग गयी है और लोगों को लगने लगा है की उनका जल्द ही बोकारो से हवाई उड़ान का सपना साकार होगा। उड़ान के लिए तैयार हो रहे बोकारो एयरपोर्ट के विकास एवं संचालन को लेकर बोकारो के डीसी अजय नाथ झा ने एयर पोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया एवं बोकारो स्टील के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट का लिया जायजा। इस क्रम में यह उम्मीद बंध गयी की एयरपोर्ट के संचालन को लेकर असंमजस का दौर जल्द ही खत्म होगा और बोकारो एयर सर्विस के मामले में जल्द ही देश विदेश के हवाई नक्शे पर होगा।
बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं बीएसएल के अधिकारियों के साथ बोकारो एयरपोर्ट का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने एयरपोर्ट परिसर, रनवे, बोर्डिंग एरिया सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का क्रमवार जायजा लिया तथा आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। ताकि एयरपोर्ट परिसर व्यवस्थित एवं मानकों के अनुरूप दिखाई दे और लाईसेंन्स मिलने में कोई अड़चन ना हो।
अब उम्मीद बंधी है और अगर सब कुछ ठीक रहा और डीजीसीए ने अनापत्ति के साथ लाईसेंस दे दिया तो जल्द ही बोकारो एयरपोर्ट अपने को देश के हवाई नक्शे से जोड़ लेगा और इसी के साथ बोकारो के लोगों का सपना साकार हो जायेगा, जो पिछले छह दशक से भी अधिक पुराना है।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *