Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दिवंगत पी ए जकारिया को नम आंखों से याद किया, श्रद्धांजलि दी

एमजीएम स्कूल के संस्थापक सदस्य पी. ए. जकारिया को श्रद्धांजलि

बोकारो।एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल में एमजीएम स्कूल के संस्थापक सदस्य पी. ए. जकारिया की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्कूल के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस, शिक्षक, शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि पीए जाकरिया 1968 में बोकारो आए। यहां अपने व्यवसाय की शुरुआत की। वह एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक सदस्य रहे। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाया। वह एक सफल व्यवसायी व मृदुभाषी व्यक्ति थे। वह बोकारो रोटरी के आजीवन सदस्य रहे। उन्होंने क्लब के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया। वह अपने पीछे दो बेटी छोड़ गए हैं। रांची में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन से बोकारो में शोक की लहर दौड़ गई। इधर बोकारो के ईसाई समुदाय के लोगों ने बोकारो के सेक्टर चार स्थित सेंट मेरी चर्च में उनके अंतिम दर्शन किए।
एमजीएम स्कूल के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस, सेंत मेरी नर्सरी स्कूल के प्राचार्य फादर दीनू एम डैनियल, एमजीएम बालवाड़ी के प्राचार्य बी तिवारी, उप प्राचार्या राखी बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, सेंट मेरी स्कूल एवं एमजीएम स्कूल के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी व ईसाई समुदाय के लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया। ।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *