Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज में एमजीएम स्कूल के छात्रों का जलवा

सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज में एमजीएम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

बोकारो।
एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों ने सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व नगर का मान बढ़ाया है। प्राचार्य डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि इस परीक्षा में विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र यशवर्द्धन सिंह, अर्णव द्विवेदी एवं उज्ज्वल कुमार ने अपनी असाधारण गणितीय प्रतिभा, तार्किक क्षमता एवं समस्या-समाधान कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करने, तार्किक चिंतन को बढ़ावा देने एवं वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान में गणितीय अवधारणाओं के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना विद्यार्थियों की उच्च बौद्धिक क्षमता, कठिन परिश्रम व समर्पण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को चुनौतियों से निबटने के लिए तैयार किया जाता है। साथ ही उन्हें विविध प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता का गुर बताया जाता है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी सफलता की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। विद्यार्थियों की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों व शिक्षकों के योगदान की भी सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सफल छात्र भविष्य में भी विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने यशवर्द्धन सिंह, अर्णव द्विवेदी व उज्ज्वल कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *