Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़े फाइब्रॉइड के सफल ऑपरेशन से सदर अस्पताल हुआ गौरवान्वित


चिकित्सकों की टीम को उपाधीक्षक ने दी बधाई
बोकारो। बोकारो का सदर अस्पताल रोज रोज नये नये काम से अपनी पहचान बना रहा है और निजी अस्पतालो ंको टक्कर दे रहा है। इस बार बड़े फाइब्रॉइड के सफल ऑपरेशन से सदर अस्पताल ने अपनी साख मजबूत की है। अस्पताल के चिकित्सको ने जो काम कर दिखाया है उससे सदर अस्पताल गौरवान्वित हुआ है। इस गौरवमयी पल के लिए इस आपरेशन में शामिल डाक्अरों को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा एन पी सिंह ने बधाई दी है। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन एवं सदर अस्पताल बोकारो के उपाधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह के सहयोग से सदर अस्पताल में एक महिला मरीज के बड़े फाइब्रॉइड का सफल ऑपरेशन किया गया।
इस जटिल शल्य चिकित्सा का सफलतापूर्वक नेतृत्व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि मेधा ने किया, जबकि एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. सौरभ सांख्यायन ने कुशलतापूर्वक निभाई। चिकित्सकों एवं ऑपरेशन थिएटर की पूरी टीम के समन्वित प्रयास से यह चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह ने पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में इस प्रकार की जटिल शल्य चिकित्सा का सफल निष्पादन चिकित्सकों की दक्षता, समर्पण एवं टीम भावना का प्रमाण है। उन्होंने सभी टीम सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह वास्तव में एक शानदार प्रर्दशन है।
सिविल सर्जन बोकारो डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल, बोकारो में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं टीमवर्क के बल पर लगातार जटिल एवं चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। यह उपलब्धि जिले के मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब उन्हें ऐसे उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने पूरी चिकित्सकीय टीम को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, और इस काम में सदर अस्पताल के चिकित्सक, सेवा देनेवाले कर्मचारी व अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी पूरी ईमानदारी से लगे हुए हैं।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai