Edition

[gtranslate]
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

साईबर ठगों पर एक्शन,बोकारो पुलिस ने वृद्ध का 7 लाख वापस दिलाए

cyberसाईबर ठगों पर एक्शन,बोकारो पुलिस ने वृद्ध का 7 लाख वापस दिलाए
बोकारो। 82 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति से साईबर अपराधियों ने उनकी गाड़ी कमायी के सात लाख रूपये उड़ा लिए थे। लेकिन बोकारो साईबर पुलिस ने अपना एक्शन दिखाया और फिर साईबर ठगों के शिकार बनकर अपनी गाढ़ी कमायी लुटवा चुके 82 साल के बुर्जुग के सात लाख रूपये लौटवा कर उस बुर्जुग के चेहरे पर मुस्कान ला दी। पिछले 23. जून को बोकारो के गुजरात कॉलोनी निवासी नरेन्द्र कुमार सिन्हा के एचडीएफसी बैंक खाता, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड एवं आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 7 लाख 65 हजार रुपए साईबर अपराधियों द्वारा अवैध निकासी कर लेने की सूचना पुलिस को दी गयी। इस लिखित सूचना पर बोकारो पुलिस द्वारा साईबर थाना कांड संख्या 20/26 दर्ज करते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को खाता विवरणी व ट्रांसफर रकम को होल्ड करने के लिए मेल के माध्यम से सूचित किया गया। चूंकि इस मामले में साईबर अपराधियों ने शॉपिंग हेतु पैसे का ट्रांसफर किया था जो 24 घंटे तक अलर्ट मोड़ में होता है। अलर्ट अवधि में ही पुलिस द्वारा तत्परता से शॉपिंग हेतु इस्तेमाल हुए संस्थानों व सभी संबंधित एजेंसियों को मेल कर दिए जाने के कारण ट्रांजेक्शन होल्ड हो गया और शिकायतकर्ता को 7 लाख रुपए वापस मिल गए। पुलिस की काररवाई का कायल बनकर शिकायतकर्ता आज बोकारो पुलिस से मिलकर अपनी खुशी जताते हुए इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक व साईबर पुलिस, बोकारो की सराहना करते हुए अपना आभार जताया है।
बोकारो पुलिस ने एक बार फिर सभी नागरिकों से अपील की है कि साईबर अपराध की सूचना अविलंब साईबर थाना अथवा डॉयल 1930 पर दें।

Udan Live
Author: Udan Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai